ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड की लड़की से गुरुग्राम में दरिंदगी, गर्म चिमटे से दागा; खिलाया डस्टबिन में फेंका हुआ खाना

झारखंड की लड़की से गुरुग्राम में दरिंदगी, गर्म चिमटे से दागा; खिलाया डस्टबिन में फेंका हुआ खाना

रांची की 14 साल की किशोरी को गर्म चिमटे से दागने, भोजन नहीं देने समेत कई अन्य तरीके से यातना देने वाले दंपति के खिलाफ मंगलवार को नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। लड़की के शरीर को चिमटे से दागा।

झारखंड की लड़की से गुरुग्राम में दरिंदगी, गर्म चिमटे से दागा; खिलाया डस्टबिन में फेंका हुआ खाना
Suraj Thakurलाइव हिन्दुस्तान,रांचीWed, 08 Feb 2023 10:42 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची की 14 साल की किशोरी को गर्म चिमटे से दागने, भोजन नहीं देने समेत कई अन्य तरीके से यातना देने वाले दंपति के खिलाफ मंगलवार को नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। गुरुग्राम के न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है।

किशोरी का शरीर गर्म चिमटे से दागा
नाबालिग के रेस्क्यू में वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर सखी की भागीदारी रही। दंपति के चंगुल से छुड़ाई गई किशोरी के चेहरे, हाथ, पैर और मुंह पर चोट एवं गर्म चिमटे से शरीर पर दागने से हुए जख्म के कई निशान पुलिस को मिले हैं। उसका चेहरा सूजा हुआ था। यातना से वह इतनी सहमी थी कि रेस्क्यू के बाद कुछ भी बोल नहीं पा रही थी। गंभीर रूप से जख्मी किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डस्टबीन में डाला गया भोजन खाती थी
पुलिस जांच में यह सामने आया कि जब आरोपी दंपति खाना नहीं देते और उसे भूख लगती थी तो वह चुपके से डस्टबिन में डाला गया बचा हुआ खाना खाती थी। वह पिछले पांच माह से दंपति के अत्याचार को बर्दाश्त कर रही थी।

निजी कंपनी में काम करते हैं आरोपी दंपति 
पुलिस की शरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों दंपति अलग-अलग निजी कंपनी में काम करते हैं। पति घर से ही कंपनी में वर्क फ्रॉम होम का काम करता है,जबकि पत्नी ऑफिस जाकर काम करती है।

मामला दर्ज किया न्यू कॉलोनी थाना प्रभारी दिनकर ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और दंपति से पूछताछ भी की जा रही है।

रांची की किशोरी से ऐसी हैवानियत
रांची की किशोरी को पांच 5 पहले दंपति ने साढ़े 3 साल की बच्ची की देखभाल और घर के कामकाज के लिए रखा था। सखी सेंटर प्रभारी पिंकी मलिक ने बताया कि दंपति बच्ची से काम कराने के दौरान रोजाना उसके साथ बेरहमी से पेश आते थे। दोनों उसकी पिटाई करते थे और गरम चिमटे से जलाते भी थे। उसे रातभर सोने नहीं देते थे और सुबह जल्दी से घर की साफ-सफाई समेत अन्य काम में लगा देते थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें