ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडपत्रकार ने पूछा भारत के 5 स्वतंत्रता सेनानी का नाम, लड़का बोला- अक्षय कुमार, सनी देओल, निरहुआ...देखें पूरा वीडियो

पत्रकार ने पूछा भारत के 5 स्वतंत्रता सेनानी का नाम, लड़का बोला- अक्षय कुमार, सनी देओल, निरहुआ...देखें पूरा वीडियो

एक यूजर ने लिखा कि पत्रकार को इस तरह मजाकिया अंदाज में सवाल पूछने से अच्छा उस लड़के को ठीक से समझाना चाहिए था। और उसे स्वतंत्रता सेनानी कौन होते हैं यह बताना चाहिए था।

पत्रकार ने पूछा भारत के 5 स्वतंत्रता सेनानी का नाम, लड़का बोला- अक्षय कुमार, सनी देओल, निरहुआ...देखें पूरा वीडियो
Devesh Mishraलाइव हिंदुस्तान,पलामूThu, 18 Aug 2022 01:24 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के पलामू का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो भौकाली टीवी नाम के एक यूट्यूब चैनल ने पोस्ट किया है। वीडियो में एक पत्रकार बच्चे से सवाल पूछता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहे बच्चे अपने हाथों में झंडा लिए हुए हैं।

क्या है वायरल वीडियो में
वीडियो में दिख रहा पत्रकार कहता है कि यह देखिए ये जो बच्चा है ये आठवीं में पढ़ता है और इसके हाथ में झंडा है। इसके बाद वह पत्रकार उस बच्चे से 5 स्वतंत्रता सेनानी का नाम पूछता है।

बच्चे का जवाब
बच्चा कहता है कि पहला स्वतंत्रता सेनानी का नाम अक्षय कुमार है। फिर वो कहता है कि दूसरा स्वतंत्रता सेनानी का नाम महेंद्र सिंह धोनी हैं। बच्चे से यह पूछने पर कि महेंद्र सिंह धोनी कैसे हुए दूसरे स्वतंत्रता सेनानी बच्चा यह कहता है कि उन्होंने झारखंड का नाम रौशन किया है।

इसी तरह बच्चा आगे तीन नाम और लेता है। वह सनी देओल, निरहुआ और खेसारी लाल यादव को भी स्वतंत्रता सेनानी बताता है। वीडियो में वह सनी देओल को स्वतंत्रता सेनानी बताते हुए उनका डायलॉग दूध मांगोगे तो खीर देंगे कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे भी सुनाता है। पत्रकार वीडियो के अंत में यह कहता है कि इससे आप अंदाजा लगा लीजिए कि भारत की शिक्षा व्यवस्था कैसी है।

सोशल मीडिया पर हलचल
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली जुली सी नजर आ रही हैं। कुछ लोग देश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं तो कुछ का कहना है कि पत्रकार को बच्चे से बात करने की तमीज नहीं है। एक यूजर ने लिखा कि पत्रकार को इस तरह मजाकिया अंदाज में सवाल पूछने से अच्छा उस लड़के को ठीक से समझाना चाहिए था। और उसे स्वतंत्रता सेनानी कौन होते हैं यह बताना चाहिए था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें