बोकारो: नरकी जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, लड़की की कहीं और हो रही थी शादी
कोड़वा जंगल में पेड़ से झूलता प्रेमी-युगल का शव मिला है। बोकारो के बेरमो अनुमंडल के गोमिया प्रखंड के आईईएल थाना क्षेत्र से सटे हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नरकी स्थित जंगल में बुधवार सुबह...
कोड़वा जंगल में पेड़ से झूलता प्रेमी-युगल का शव मिला है। बोकारो के बेरमो अनुमंडल के गोमिया प्रखंड के आईईएल थाना क्षेत्र से सटे हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नरकी स्थित जंगल में बुधवार सुबह लोगों का शव देखा। दोनों की पहचान नरकी कला निवासी कृष्णा ऊर्फ शिबू करमाली और बेबी कुमारी के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों में पिछले कुछ वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी दोनों ने अपने परिजनों को नहीं दी थी। इसी बीच बेबी की शादी बिहार के बरौनी में दूसरे लड़के से तय कर दी गई। जब इसकी जानकारी बेबी को हुई तो उसने अपने प्रेमी को इस बारे में बताया।
दोनों मंगलवार को घर से भाग निकले। जंगल में दोनों ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बताया जाता है कि कृष्णा के छोटे भाई ने दोनों को जंगल की ओर जाते देखा था। जब रात भर कृष्णा घर नहीं आया तो छोटे भाई ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। तब जाकर लोग जंगल में पहुंचे। वहां नरकी स्थित कोड़वा जंगल में पेड़ से झूलता दोनों का शव देखा गया।