ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडगिरिडीह: कुएं से महिला और तीन बच्चों के शव बरामद

गिरिडीह: कुएं से महिला और तीन बच्चों के शव बरामद

गिरिडीह के नीमडीह गांव में रविवार की सुबह एक कुएं से पुलिस ने एक महिला और उसके तीन बच्चों के शव बरामद किए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्रामीणों ने गांव के एक कुएं में महिला और उसके तीन बच्चों के...

गिरिडीह: कुएं से महिला और तीन बच्चों के शव बरामद
गिरिडीह, एजेंसीSun, 19 Aug 2018 05:07 PM
ऐप पर पढ़ें

गिरिडीह के नीमडीह गांव में रविवार की सुबह एक कुएं से पुलिस ने एक महिला और उसके तीन बच्चों के शव बरामद किए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्रामीणों ने गांव के एक कुएं में महिला और उसके तीन बच्चों के शव को तैरता हुआ देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चार शव को कुएं से बाहर निकलवाया और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।

सूत्रों ने बताया कि ग्रामीणों का मानना है कि दहेज के लिए महिला और उसके तीन बच्चों की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया है। वहीं, मृतका के पिता ने संबंधित थाने में पुत्री के पति, उसकी मां और पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उनकी पुत्री और तीन बच्चों की हत्या को छुपाने की नियत से शव को कुएं में फेंका गया है। सूत्रों ने बताया कि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल मृतका के ससुराल के सभी सदस्य फरार हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें