ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 'पिच' तैयार कर गए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 'पिच' तैयार कर गए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का दो दिवसीय रांची दौरा प्रदेश संगठन के लिए नई ऊर्जा का संचार कर गया। सूबे के नेताओं को विधानसभा चुनाव में 65 प्लस सीटें जीतने का बड़ा टास्क...

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 'पिच' तैयार कर गए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष
रांची, चंदन मिश्रMon, 15 Jul 2019 06:41 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का दो दिवसीय रांची दौरा प्रदेश संगठन के लिए नई ऊर्जा का संचार कर गया। सूबे के नेताओं को विधानसभा चुनाव में 65 प्लस सीटें जीतने का बड़ा टास्क दिया। 

विधायकों को सदस्यता अभियान के रास्ते से चलकर चुनाव जीतने का मंत्र बताया। सांसदों को ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने के साथ क्षेत्र में जनता से रू-ब-रू होने की नसीहत दी। कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया। राजधानी के बुद्धिजीवियों से मिलकर कार्यकारी अध्यक्ष ने पार्टी की नीति, रीति व संदेश, मोदी सरकार की सफलता और पुनर्वापसी का राज और रघुवर सरकार के कामकाज की तारीफ करना नहीं भूले। लब्बोलुआब यह है कि आनेवाले विधानसभा चुनाव के लिए  झारखंड भाजपा के सामने जेपी नड्डा रोड मैप बना गए।

कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेवारी संभालने के बाद जेपी नड्डा का यह पहला झारखंड दौरा था। अब विधानसभा चुनाव तक उनका दौरा गाहे-बगाहे होता रहेगा। अगले छह महीने के अंदर जिन राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें झारखंड भी एक है। लोकसभा में शानदार जीत के बाद भाजपा का हौसला बुलंद है और इसी हौसले के साथ झारखंड विधानसभा जीतने के लिए भाजपा ने अपना लक्ष्य एक महीना पहले दिल्ली में कोर कमेटी की बैठक में तय किया है। विधानसभा की 81 में 65 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही भाजपा ऊपर से नीचे तक के कार्यकर्ताओं को घुट्टी पिलाने में जुट गई है।

पार्टी के पदाधिकारियों के साथ की मंत्रणा
जेपी नड्डा शनिवार को लगभग साढ़े दस बजे सुबह रांची पहुंचे। उसके बाद लगातार देर शाम तक लगातार कई बैठकों में हिस्सा लिया। कोर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा की। पार्टी के पदाधिकारियों के साथ अलग से बैठकर सदस्यता अभियान और चुनावी रणनीति पर चर्चा की। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें