ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडलोकसभा चुनाव 2019: भाजपा मठ, मंदिर व एनजीओ की ले रही जानकारी 

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा मठ, मंदिर व एनजीओ की ले रही जानकारी 

भाजपा हर जिले के मठों, मंदिरों और स्वयंसेवी संगठनों का डाटा बेस तैयार करेगी। इन संस्थाओं के पुजारी, महंत और प्रमुखों की विस्तृत जानकारी इसमें शामिल होगी। जिसमें इनका नाम, पता और मोबाइल नंबर अंकित...

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा मठ, मंदिर व एनजीओ की ले रही जानकारी 
प्रशांत झा,रांचीWed, 05 Sep 2018 05:58 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा हर जिले के मठों, मंदिरों और स्वयंसेवी संगठनों का डाटा बेस तैयार करेगी। इन संस्थाओं के पुजारी, महंत और प्रमुखों की विस्तृत जानकारी इसमें शामिल होगी। जिसमें इनका नाम, पता और मोबाइल नंबर अंकित रहेगा।

भाजपा यह लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी के लिए कर रही है। पार्टी ने चार पन्नों का फार्म जिलों को भिजवाया है। जिसमें बूथ कमेटी, की-वोटर्स, जातियों, मोटरसाइकिल व स्मार्ट फोन धारक कार्यकर्ता, पन्ना प्रमुख व अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता की सूची जैसे आठ विषयों की जानकारी मांगी गई है। हर जिला को अपने क्षेत्र के एक-एक बूथ की जानकारी देनी है। इस काम को एक महीने के अंदर पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।

मतदान केंद्र का नाम शक्ति केंद्र होगा: भाजपा ने मतदान केंद्रों का नाम शक्ति केंद्र रखा है। फार्म में जिला, मंडल व मतदान केंद्र के नाम के अलावा बूथ के मोहल्ले की जानकारी भी देनी है। हर बूथ पर एक अध्यक्ष और कम से कम 11 सदस्य होंगे। अन्य दलों के कार्यकर्ताओं की भी ले रहे सुध: भाजपा ने हर बूथ पर छह की-वोटर्स की जानकारी मांगी है। इसके अलावा हर बूथ पर कम से कम तीन मोटरसाइकिल और पांच स्मार्ट फोन वाले कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य रखा है।

जिलों को भेजे गए फार्म में न केवल कार्यकर्ता का नाम देना है, बल्कि मोटरसाइकिल के मॉडल, उसका नंबर, कौन सा स्मार्ट फोन उनके पास है और मोबाइल का नंबर भी देना है। इतना ही नहीं किस बूथ पर अन्य दल के कौन महत्वपूर्ण कार्यकर्ता हैं, उनके नाम, मोबाइल नंबर और पद भी बताना है।

जाति और मतदाता का भी ले रही हिसाब
बूथ पर जातिगत समीकरण क्या है, इसे महत्वपूर्ण माना गया है। हर बूथ पर एसटी, एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक व अन्य जाति के कितने मतदाता हैं, यह जानकारी उपलब्ध करानी है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पन्ना प्रमुख बनाया गया है। हर बूथ पर 60 मतदाताओं पर एक पन्ना प्रमुख रखा गया है। इन पन्ना प्रमुख का नाम व कितने मतदाता साथ हैं, इसकी जानकारी मांगी गई है।

सत्यापन भी होगा
फार्म पर मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष द्वारा हस्ताक्षर कर मुख्यालय को लौटाया जाएगा। पार्टी सूत्रों की मानें तो जिलों से मिलने वाली इन सूचना का सत्यापन भी किया जाएगा। राष्ट्रीय नेतृत्व ने निर्देश दिया है कि केवल कागजी कार्रवाई नहीं हो, इसकी पुष्टि की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें