ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडभाजपा नेता को अपनी ही पार्टी के नेता से जान का खतरा, जानें कहां का है मामला

भाजपा नेता को अपनी ही पार्टी के नेता से जान का खतरा, जानें कहां का है मामला

तोपचांची प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह भाजपा नेता गिरिजाशंकर उपाध्याय ने अपनी ही पार्टी के गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रवींद्र पांडेय से जान का खतरा बताते हुए...

भाजपा नेता को अपनी ही पार्टी के नेता से जान का खतरा, जानें कहां का है मामला
हिन्दुस्तान टीम,गोमो (धनबाद)Sun, 13 Oct 2019 07:38 PM
ऐप पर पढ़ें

तोपचांची प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह भाजपा नेता गिरिजाशंकर उपाध्याय ने अपनी ही पार्टी के गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रवींद्र पांडेय से जान का खतरा बताते हुए उपाध्याय ने रविवार को तोपचांची थाने में लिखित शिकायत की है। हालांकि अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है।

उपाध्याय ने शिकायत में लिखा है कि शनिवार की शाम करीब चार बजे तोपचांची प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय अपने अंगरक्षक पंकज तिवारी और सुरेश बढ़ई के साथ आए और मुझसे एक लाख रुपए की मांग की। धमकी दी कि पैसे नहीं दोगे तो तुम्हें जान से हाथ धोना पड़ सकता है। उपाध्याय ने कहा कि पूरी घटना तोपचांची बीडीओ और सीओ के समक्ष घटी है। 

गिरिजाशंकर उपाध्याय भाजपा के तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष भी रह चुके हैं। फिलहाल प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष हैं। वे पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय के करीबी माने जाते थे। घटना की जानकारी पूरे प्रखंड में आग की तरह फैल गई। लोग विवाद की वजह लोकसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। 

मामले में तोपचांची इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सुरेश मुंडा ने कहा कि शिकायत दी गई है। फिलहाल इसपर मामला दर्ज नहीं हुआ है। आगे की स्थिति के अनुसार कार्रवाई तय की जाएगी। 

रवींद्र कुमार पांडेय, पूर्व सांसद, गिरिडीह ने बताया कि 25 साल से क्षेत्र में सक्रिय हूं। कभी गिरिजाशंकर को मुझसे जान का खतरा नहीं लगा। आज कैसे जान का खतरा है, यह सवाल उन्हीं से कीजिए। इस मामले में मुझे और कुछ नहीं कहना।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें