ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्वीट पर भाजपा-झामुमो आमने-सामने, पीएम मोदी को लेकर किया था तंज

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्वीट पर भाजपा-झामुमो आमने-सामने, पीएम मोदी को लेकर किया था तंज

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर गुरुवार देर रात किए गए ट्वीट के बाद सत्तासीन झारखंड मुक्ति मोर्चा और प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्वीट पर भाजपा-झामुमो आमने-सामने, पीएम मोदी को लेकर किया था तंज
रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरोFri, 07 May 2021 11:35 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर गुरुवार देर रात किए गए ट्वीट के बाद सत्तासीन झारखंड मुक्ति मोर्चा और प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया। इस ट्वीट को शुक्रवार शाम सवा चार बजे तक 25 हजार से अधिक बार रिट्वीट किया गया, जबकि 10 हजार से अधिक कमेंट आए। वहीं 60 हजार से अधिक लाइक देखने को मिले। यह ट्वीटर पर काफी ट्रेंड हुआ। 

पूर्व सीएम रघुवर ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक ट्वीट देखकर काफी दुख हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड समेत देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना से संबंध में जानकारी लेने के लिए फोन किया और सहयोग देने का आश्वासन दिया। लेकिन झारखंड के मुख्यमंत्री ने जिस गैर जिम्मेदाराना व्यवहार का प्रदर्शन किया और अमर्यादित टिप्पणी की, वह निंदनीय है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘आज प्रधानमंत्री जी ने फोन किया। उन्होंने सिर्फ अपने मन की बात की। बेहतर होता यदि वो काम की बात करते और काम की बात सुनते।’ सीएम सोरेन के ट्वीट के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने पलटवार करते हुए लिखा कि देश ने शायद ही कभी ऐसा मुख्यमंत्री देखा होगा। प्रधानमंत्री ने बड़ा हृदय दिखाते हुए मुख्यमंत्री को फोन किया, लेकिन मुख्यमंत्री के इस बयान की निंदा आज झारखंड का प्रत्येक नागरिक कर रहा है। काश सुनसान सड़कों पर घूमने की बजाये अस्पतालों में जाकर देखते की स्थिति क्या है। 

दूसरी ओर भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पोस्ट किया कि वैश्विक महामारी के बीच मुख्यमंत्री अपने दायित्वों से बचने के लिए झारखंड की जनता को लगातार गुमराह कर रहें हैं। प्रधानमंत्री के झारखंड के प्रति अपनी प्रतिबद्दता और प्रयासों को झुठलाने के उनके इस प्रयास से झारखंडी शर्मिंदा हैं। उन्होंने सीएम सोरेन के ट्वीट को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि इसकी देश ही नहीं दुनिया में आलोचना हो रही है। झारखंड की संस्कृति में झूठ, फरेब की कोई जगह नहीं है। 

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी भाजपा के नेताओं पर निशाना साधा है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बहुत ही गंभीर बात की ओर देश का ध्यान आकृष्ट कराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात करते हैं, लेकिन देश की बात उन्हें नहीं करनी होती। वह हर बार राज्यों की समस्या और जरूरत जानने से किनारा कर के एक तरफा अपने मन की बात करते आए हैं।

पीएम मोदी को राज्यों की समस्या सुन कर उसे दूर करने में सहयोग करने के लिए सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार से रेमडेसिविर बांग्लादेश से आयात करने की अनुमति मांगी, लेकिन अब तक राज्य सरकार को इसकी अनुमति नहीं दी गई है। जबकि केंद्र सरकार खुद बांग्लादेश से यह दवा आयात कर रही है।

सीएम ने अमर्यादित टिप्पणी कर पद की गरिमा गिराई : रघुवर
जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक ट्वीट देखकर काफी दुख हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड समेत देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना से संबंध में जानकारी लेने के लिए फोन किया और सहयोग देने का आश्वासन दिया। लेकिन झारखंड के मुख्यमंत्री ने जिस गैर जिम्मेदाराना व्यवहार का प्रदर्शन किया और अमर्यादित टिप्पणी की, वह निंदनीय है। हर किसी के पद की एक गरिमा होती है, यह गरिमा मुख्यमंत्री जी ने गिरायी है। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को कहीं। उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री की टिप्पणी ये यह लग रहा है कि हेमंत सोरेन झारखंड को लेकर कितने गंभीर है। बाकी सभी मुख्यमंत्रियों ने, जिनमें ज्यादातर विपक्ष के हैं, सभी ने प्रधानमंत्री से सकारात्मक बातचीत की बात कही है।

रघुवर ने कहा कि राज्य में नई सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री हर क्षेत्र में अपनी नाकामी को छिपाने के लिए दिन-रात केंद्र सरकार पर कोसते रहे हैं। कोरोना महामारी के खिलाफ काम करने में  प्रधानमंत्री लगातार लगे हुए हैं। हर राज्य को मोदी सरकार हर कदम पर सुविधा उपलब्ध करा रही है। पिछले दिनों रिम्स में बनाए गए 450 बेड के जिस कोविड सेंटर का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया है, उसमें भी भारत सरकार ने 75% राशि का सहयोग किया है। इसी प्रकार टेस्टिंग किट में भी भारत सरकार 75% का सहयोग कर रही है। ऑक्सीजन प्लांट लगाने सहयोग भारत सरकार कर रही है।  गरीबों के भोजन के लिए प्रधानमंत्री ने फिर से 2 महीने तक मुफ्त राशन देने की शुरुआत कर दी है। झारखंड को पिछले चार माह के अंदर आपदा प्रबंधन के तहत 200 करोड़ से अधिक की राशि जारी की गई है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें