ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडरांची: बिरसा मुंडा की परपोती असरिता टूटी का निधन

रांची: बिरसा मुंडा की परपोती असरिता टूटी का निधन

भगवान बिरसा मुंडा की परपोती असरिता टूटी का गुरुवार को निधन हो गया। क्षेत्रीय और जनजातीय भाषा विभाग की सहायक अध्यापिका डॉ. असरिता टूटी कुछ दिनों पूर्व एक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गई थी, और कोमा...

रांची: बिरसा मुंडा की परपोती असरिता टूटी का निधन
रांची। हिन्दुस्तान टीमThu, 18 Oct 2018 05:55 PM
ऐप पर पढ़ें

भगवान बिरसा मुंडा की परपोती असरिता टूटी का गुरुवार को निधन हो गया। क्षेत्रीय और जनजातीय भाषा विभाग की सहायक अध्यापिका डॉ. असरिता टूटी कुछ दिनों पूर्व एक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गई थी, और कोमा में चली गई थी। 

11 अक्टूबर को प्रोफेसर असरिता टूटी विभागीय कार्य करने के बाद शाम 6 बजे हिंदी विभाग के डीन के ऑफिस होते हुए अपने आवास की ओर जा रही थी। अचानक से एक मोटरसाइकिल सवार ने नशे की हालत में धक्का मार दिया। आनन-फानन में उन्हें रिम्स ले जाया गया। जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में उन्हें रेफर कर दिया गया था।  प्रोफेसर असरिता टूटी भगवान बिरसा मुंडा की परपोती थी, वो इंडियन महिला हॉकी टीम की पहली आदिवासी कोच भी रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें