ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडमहागठबंधन में जो बड़ी पार्टी होगी, उसी का होगा नेता : रामेश्वर

महागठबंधन में जो बड़ी पार्टी होगी, उसी का होगा नेता : रामेश्वर

पांच दिवसीय संतालपरगना के दौरे पर निकले झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.रामेश्वर उरांव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में जो भी बड़ी पार्टी होगी, उसी का नेता होगा। देवघर जिला कांग्रेस कार्यालय...

महागठबंधन में जो बड़ी पार्टी होगी, उसी का होगा नेता : रामेश्वर
हिन्दुस्तान टीम,देवघरSat, 12 Oct 2019 04:48 PM
ऐप पर पढ़ें

पांच दिवसीय संतालपरगना के दौरे पर निकले झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.रामेश्वर उरांव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में जो भी बड़ी पार्टी होगी, उसी का नेता होगा।

देवघर जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार की विफलताओं को संतालपरगना के लोगों को बताया जाएगा और अपने कार्यकर्ताओं से भी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मिला जाएगा। बीजेपी शासन में झारखंड के लोगों को कुछ नहीं मिला है। झारखंड की जनता इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा को तड़ीपार कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिन पार्टी के साथ गठबंधन था, उन सबों के साथ अभी भी गठबंधन है। संतालपरगना के 18 विधानसभा सीटों में से तीन विधानसभा में अभी कांग्रेस है।

संतालपरगना के 6-7 सीटों के लिए मांग कर रहे हैं जो कि मिल सकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड में 35 सीटों के लिए मांग कर रहे हैं। महागठबंधन की घोषणा में कौन बड़े होंगे उसकी भी घोषणा होगी। गठबंधन में जो पार्टी बड़ी पार्टी होगी, उसीका नेता होगा। इस संबंध में बात हो रही है। एक सप्ताह के अंदर बात हो जानी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को भी विधानसभा चुनाव लड़ाएगी। प्रत्याशियों के नामों का पैनल बनाकर दिल्ली से फाइनल लिस्ट जारी होगा। इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रदीप बालमुचू, धीरज साहू, पूर्व मंत्री कृष्णानंद झा, जरमुण्डी विधायक बादल पत्रलेख, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जोनल को-ऑर्डिनेटर सुलतान अहमद, जिप उपाध्यक्ष संतोष पासवान, जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय, माउंट लिटेरा जी स्कूल के एमडी एन के सिन्हा सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें