कोरोना से लड़ाई : दो विदेशी नागरिक सहित तीन महिलाओं का सैंपल लिया  

Apr 07, 2020 05:02 pm ISTrupesh संवाददाता, दुमका
share

कोराना वायरस संक्रमण की जांच के लिए सोमवार को दो विदेशी सहित तीन महिलाओं का सैंपल लिया गया जिसे जांच के लिए रिम्स भेजा जा रहा है। दुमका के सिविल सर्जन डॉ.ए.के.झा ने यह जानकारी दी। जिन दो विदेशी...

कोरोना से लड़ाई : दो विदेशी नागरिक सहित तीन महिलाओं का सैंपल लिया  

कोराना वायरस संक्रमण की जांच के लिए सोमवार को दो विदेशी सहित तीन महिलाओं का सैंपल लिया गया जिसे जांच के लिए रिम्स भेजा जा रहा है। दुमका के सिविल सर्जन डॉ.ए.के.झा ने यह जानकारी दी। जिन दो विदेशी महिलाओं का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया है,वे दोनों फिनलैंड की हैं और दुमका में एक आश्रम में रह रही हैं। उनमें एक विदेशी महिला फरवरी में दुमका आई हैं और दूसरी मार्च माह में आई थीं। दोनों का सैंपल लेने के बाद आश्रम में ही क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है। सिविल सर्जन डॉ.झा ने बताया कि जिस तीसरी महिला का सैंपल ले कर कोरोना टेस्ट के लिए रांची भेजा जा रहा है,वह महिला स्थानीय हैं। वे मार्च माह में वैष्णो देवी की तीर्थ यात्रा कर लौटी हैं। उनमें सर्दी-खांसी का लक्षण पाया गया है। इसलिए उनका टेस्ट कराया जा रहा है। इस महिला को एहतियात के तौर पर डीएमसीएच के क्वारंटाइन वार्ड में रखा गया है। 

बता दें कि सोमवार को जिन 3 लोगों का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया उसे मिला कर दुमका में अब तक कोरोना टेस्ट के लिए लिए गए सैंपल की संख्या 6 हो गई है। इनमें पहले लिए गए तीन की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाइ गई है।   

rupesh

लेखक के बारे में

rupesh

रूपेश तिवारी 'लाइव हिन्दुस्तान' में सीनियर कंटेंट क्रिएटर हैं। पिछले 10 साल से प्रिंट और वेब मीडिया से जुड़े हैं।

और पढ़ें