ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी बन गई है झामुमो, हेमंत के नेतृत्व में नहीं हो सकता विकास: बाबूलाल

झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी बन गई है झामुमो, हेमंत के नेतृत्व में नहीं हो सकता विकास: बाबूलाल

बीजेपी विधायक दल के नेता व राज्य के पहले सीएम बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा अब वास्तव में झारखंड की मुद्रा मोचन पार्टी हो गई है। बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार की जमकर आलोचना की।

 झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी बन गई है झामुमो, हेमंत के नेतृत्व में नहीं हो सकता विकास: बाबूलाल
Suraj Thakurलाइव हिन्दुस्तान,गिरिडीहFri, 25 Nov 2022 10:14 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बीजेपी विधायक दल के नेता व राज्य के पहले सीएम बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा अब वास्तव में झारखंड की मुद्रा मोचन पार्टी हो गई है। राज्य की जनता ने इन्हे विकास के लिए 2019 में झारखंड की गद्दी पर बैठाया पर ये लूटेरे निकले। हेमंत के नेतृत्व में राज्य का विकास हो ही नहीं सकता है। झामुमो, कांग्रेस, राजद ये पार्टी परिवार व पैसे के लिए काम करते है। ऐसी सरकार को हमें हटाना है। उक्त बातें बाबूलाल ने गुरुवार को झंडा मैदान में आयोजित भाजपा के जन आक्रोश रैली में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में कही।

हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल अपने संबोधन में हेमंत सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में जब भाजपा की सरकार बनी तो झारखंड बनाने का कार्य किया गया। राज्य में जब-जब भाजपा की सरकार बनी है तो तेजी से विकास के काम हुए। जब-जब राज्य में यूपीए की सरकार बनी तो ये लोग लूटने में लग गए।

हेमंत ने पुलिस प्रशासन को लगा रखा है वसूली में
बाबूलाल ने कहा कि राज्य में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। इसपर नियंत्रण भी नहीं होनेवाला है, क्योंकि पुलिस प्रशासन को हेमंत सरकार ने वसूली में लगा रखा है। कहा कि जब गंगोत्री ही मैली हो जाए तो फिर गंगा कैसे साफ होगी। जब सरकार के शीर्ष पर बैठे लोग ही भ्रष्टाचार करने में लिप्त हो जाए तो भ्रष्टाचार कैसे हटेगा। हेमंत सोरेन कहते है कि राज्य सरकार का खजाना खाली है, जबकि वे लोग अपनी तिजोरी भरने में लगे है। कहा कि तीन साल में राज्य सरकार के कार्यकाल में किसी भी जिले में 30 किमी भी सड़क नहीं बनी न ही पुल का उदघाटन हुआ। जबकि भाजपा की सरकार में गांव-गांव में बिजली व सड़क की सुविधा पहुंचाई गई थी। भाजपा के आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महादेव दूबे व संचालन जिला महामंत्री सुभाषचंद्र सिन्हा ने किया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक व अन्य लोग पहुंचे।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ो नारा के साथ पहुंचे भाजपाई हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ कार्यक्रम के तहत भाजपा के जन आक्रोश रैली में गुरुवार को हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ो के नारे के साथ अलग-अलग जगहों से भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक झंडा-बैनर के साथ निकले। कहीं से पैदल तो कहीं बाइक पर सवार होकर भाजपाई निकले। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें