ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडशर्मनाक : कोविड वार्ड में ड्यूटी पर तैनात जूनियर डॉक्टर से रेप की कोशिश

शर्मनाक : कोविड वार्ड में ड्यूटी पर तैनात जूनियर डॉक्टर से रेप की कोशिश

झारखंड में रिम्स की एक जूनियर डॉक्टर के साथ उसके सीनियर ने देर रात दुष्कर्म का  प्रयास किया। जूनियर डॉक्टर ने इसकी शिकायत रिम्स निदेशक से और बरियातू थाना में की है। बरियातू थाना में पुलिस...

शर्मनाक : कोविड वार्ड में ड्यूटी पर तैनात जूनियर डॉक्टर से रेप की कोशिश
हिन्दुस्तान ब्यूरो,रांचीFri, 29 May 2020 09:00 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में रिम्स की एक जूनियर डॉक्टर के साथ उसके सीनियर ने देर रात दुष्कर्म का  प्रयास किया। जूनियर डॉक्टर ने इसकी शिकायत रिम्स निदेशक से और बरियातू थाना में की है। बरियातू थाना में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया है। आरोपी रांची के एक प्रसिद्ध डॉक्टर का दामाद बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार एनेस्थेसिया विभाग की जूनियर डॉक्टर रात को रिम्स के कोविड वार्ड में ड्यूटी कर रही थी। क्रिटिकल केयर के एक सीनियर रेजीडेंट की भी वहां ड्यूटी थी। वह हर दिन घर से आता-जाता था। उसपर आरोप है कि बुधवार की रात उसने जूनियर डॉक्टर से कहा कि रात काफी हो गई है। इसके कारण वह अब घर नहीं जाएगा। उसी के कमरे में रुक जाएगा। लेकिन महिला डॉक्टर ने उसे अपने कमरे में रखने से इनकार कर दिया  और सीनियर रेजीडेंट के लिए रिम्स के पेईंग वार्ड में एक कमरा बुक कर दिया।

इसके बाद सीनियर रेजीडेंट बुक कराए गए कमरे में चला गया।  वहां से उसने  फोन कर जूनियर डॉक्टर को  बताया कि कमरे का एसी नहीं चल रहा है। आकर चेक कर लो। अपने सीनियर का कहा मानते हुए जूनियर डॉक्टर उसके कमरे में देखने चली गई। वह एसी का प्लग लगा रही थी, उसी समय सीनियर रेजीडेंट ने कमरा अंदर से बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इसके बाद वह बड़ी मुश्किल से धक्का देकर कमरे से बाहर निकल कर भाग गई। गुरुवार को दिन में उसने इसकी लिखित शिकायत रिम्स निदेशक से की। इसके बाद निदेशक ने मामले को थाना में अग्रसारित कर दिया।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें