ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडदिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीज से रांची रिम्स में दहशत

दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीज से रांची रिम्स में दहशत

रांची के रहने वाले एक पूर्व डीडीसी के दिल्ली के मेदांता में पॉजिटिव पाए जाने की सूचना के बाद रिम्स में दहशत है। रिम्स के पीछे संचालित एक नर्सिंग होम में इलाज करा चुके इस मरीज के पॉजिटिव पाए जाने के...

दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीज से रांची रिम्स में दहशत
हिन्दुस्तान,रांचीSat, 18 Apr 2020 09:09 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची के रहने वाले एक पूर्व डीडीसी के दिल्ली के मेदांता में पॉजिटिव पाए जाने की सूचना के बाद रिम्स में दहशत है। रिम्स के पीछे संचालित एक नर्सिंग होम में इलाज करा चुके इस मरीज के पॉजिटिव पाए जाने के बाद रिम्स के डॉक्टर और कर्मचारी काफी डरे हुए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि रिम्स के कई डॉक्टर और टेकनीशियन उक्त नर्सिंग होम आते जाते हैं। साथ ही रिम्स में तैनात कई गार्ड और सुपरवाइजर भी उस नर्सिंग होम में आते जाते रहते हैं। रिम्स डॉक्टरों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि इस मरीज के बाद रिम्स में भी कोरोना के संक्रमण का खतरा काफी बढ़ गया है।

प्रशासन के लिए कांटैक्ट ट्रेसिंग चुनौती
दिल्ली में पॉजिटिव पाए गए मरीज लगभग 16 दिनों तक उस नर्सिंग होम में भर्ती रहे हैं। उसके बाद वह एमआरआई और सीटी स्कैन कराने के लिए एक डायग्नोस्टिक सेंटर और एक हॉस्पिटल में भी गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि तब तक उस मरीज में कोरोना की जांच नहीं हुई थी। जिसके कारण उस मरीज के जांच और उपचार में भी कोई विशेष सावधानी नहीं बरती गई है। दर्जनों लोग उस मरीज के कॉन्टैक्ट में आए हैं।

सबसे बड़ी परेशानी यह है कि रिम्स के कई डॉक्टर और टेकनीशियन भी उस नर्सिंग होम में मरीज के संपर्क में आए हैं। अब परेशानी यह है कि वे लोग प्रशासन को जल्दी यह नहीं बताएंगे कि उन्होंने नर्सिंग होम में मरीज के कॉन्टैक्ट में आए हैं क्योंकि रिम्स डॉक्टरों और कर्मियों के लिए प्राइवेट प्रैक्टिस प्रतिबंधित है। बताया जा रहा है कि बाथरूम में गिरने के कारण मरीज का ब्रेन हेमरेज हुआ था। सूत्रों का कहना है कि मरीज को न्यूरो सर्जरी, अर्थोपेडिक्स और कार्डियोलॉजी के डॉक्टरों ने भी देखा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें