सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी विवाद में सांसद ने याद दिलाया- कैसे राजनाथ सिंह को बनाया गया था टारगेट
झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कई पुराने मुद्दे उछाल दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कभी गांधी परिवार के खिलाफ बोलने की वजह से मौजूदा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को टारगेट किया गया था।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' संबोधित किए जाने का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। संसद में जोरदार हंगामा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच तीखी बहस हुई तो अब भाजपा और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल पड़ा है। भाजपा ने जहां स्मृति ईरानी को धमकाए जाने का आरोप लगाया है तो कांग्रेस का दावा है कि सोनिया गांधी से बदसलूकी हुई, जिससे उन्हें चोट भी पहुंच सकती थी। अब झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कई पुराने मुद्दे उछाल दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कभी गांधी परिवार के खिलाफ बोलने की वजह से तबके भाजपा अध्यक्ष और मौजूदा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को टारगेट किया गया था।
निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया, ''सोनिया गांधी जी आपकी पार्टी ने केवल आपके परिवार के ट्रस्ट के बारे में 2012 में बोलने के कारण उस वक्त के भाजपा अध्यक्ष और आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को संसद की प्रिवलेज कमिटी में बुलाने का 10 नोटिस दिया, यही कांग्रेस का लोकतंत्र है और संसद के दुरुपयोग का इतिहास।'' गौरतलब है कि राजनाथ सिंह ने हरियाणा के गुड़गांव में राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट को 5 एकड़ जमीन आवंटित किए जाने के मामले में आरोप लगाया था कि सोनिया गांधी ने किसानों पर दबाव डलवाया। प्रिवलेज कमिटी के तब मुखिया रहे पीसी चाको ने कहा था कि राजनाथ सिंह ने एक अन्य लोकसभा सांसद के खिलाफ आधारहीन आरोप लगाए। इसी को लेकर तब के भाजपा अध्यक्ष को नोटिस जारी किए गए थे।
और भी कई आरोप
सांसद ने पुराने न्यूज लिंक्स को शेयर करते हुए आरोप लगाया कि सांसद की खरीद फरोख्त कर सरकार बचाने के लिए अडवाणी जी और सुषमा स्वराज जी की बेइज्जती की गई और जेल में डालने का प्रयास किया गया। जून 2011 की एक घटना का जिक्र करते हुए दुबे ने आरोप लगाया, ''डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी जैसे वरिष्ठ व बुजुर्ग नेता को कांग्रेस पार्टी ने कमिटी मीटिंग में धक्का दिया। यह है कांग्रेस का लोकतंत्र।''
कांग्रेस ने स्पीकर से की शिकायत
कांग्रेस पार्टी और इसके कई नेताओं ने #स्मृति_ईरानी_शर्म_करो के साथ अमेठी की सांसद पर सोनिया गांधी के साथ दर्व्यवहार का आरोप लगाया है। इसके अलावा लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और दूसरे सांसदों ने स्पीकर को चिट्ठी लिखी है और कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया गया है। इसमें कहा गया है कि सोनिया गांधी को सत्ताधारी पार्टी के सांसदों ने निशाना बनाया था।
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


