ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गांधीजी के विचार और दर्शन पर सालभर होगा कार्यक्रम

गांधीजी के विचार और दर्शन पर सालभर होगा कार्यक्रम

गांधी जी के विचार और दर्शन पर सालभर कार्यक्रम होंगे। बापू से संबंधित आर्ट, सेमिनार, वर्कशॉप आदि का आयोजन होता रहेगा। पदयात्रा, प्रभातफेरी, स्लोगन लेखन आदि को भी बढ़ावा दिया जाएगा। ताकि गांधी जी के...

 गांधीजी के विचार और दर्शन पर सालभर होगा कार्यक्रम
हिन्दुस्तान ब्यूरो,रांचीSat, 06 Oct 2018 10:12 PM
ऐप पर पढ़ें

गांधी जी के विचार और दर्शन पर सालभर कार्यक्रम होंगे। बापू से संबंधित आर्ट, सेमिनार, वर्कशॉप आदि का आयोजन होता रहेगा। पदयात्रा, प्रभातफेरी, स्लोगन लेखन आदि को भी बढ़ावा दिया जाएगा। ताकि गांधी जी के चिंतन और दर्शन को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके। यह बात राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राजभवन में कही। वह महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष समारोह के आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं।
राज्यपाल ने कहा कि गांवों में गांधी जी के दर्शन व चिंतन का व्यापक प्रचार-प्रसार हो। महिलाओं को भी गांधी जी के दर्शन से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने जानकारी दी कि दिल्ली में आयोजित राज्यपाल सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने कहा था कि सरकार अधिक से अधिक युवाओं को उच्च शिक्षा का अवसर प्रदान करने के लिए प्रयास कर रही है। 
राज्यपाल ने महात्मा गांधी की कही बात ‘भारत की आत्मा गांवों में बसती है’ को दोहराया और कहा कि गांवों की स्थिति में सुधार लाकर राष्ट्र की उन्नति की दिशा में अहम प्रयास किया जा सकता है। इस परिप्रेक्ष्य में विश्वविद्यालय, महाविद्यालय के छात्र गांवों में जाकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक कर अपना योगदान दे सकते हैं। 
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दो मई को राष्ट्रपति की अध्यक्षता में हुई बैठक के सुझावों और विचारों को रखते हुए कहा कि झारखंड में महात्मा गांधी की जयंती वर्ष पर उनके विचार और दर्शन से युवा पीढ़ी को अवगत कराया जाएगा। पूरे झारखंड की भागीदारी से आयोजित कार्यक्रमों में आधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाएगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह में राज्यपाल की अध्यक्षता में गठित कमेटी की बैठक में सभी राजनीतिक दलों, गांधीवादी विचारधारा के लोगों, सामाजिक संस्थाओं, धर्मगुरुओं समेत अन्य लोगों की जल्द बैठक की जाएगी। इसमें सभी से सुझाव लिए जाएंगे। बैठक में एक वर्किंग कमेटी का गठन किया जाएगा। जो लगातार आयोजन की रूपरेखा और उसके क्रियान्वयन को देखेगी। 
   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें