ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडनई-नवेली बाइक कैसे बनी जान की दुश्मन, दोस्त ने दोस्त का क्यों किया कत्ल

नई-नवेली बाइक कैसे बनी जान की दुश्मन, दोस्त ने दोस्त का क्यों किया कत्ल

झारखंड की राजधानी रांची में कत्ल की अजीब वारदात सामने आई है। दोस्त ने ही दोस्त का कत्ल कर दिया। कत्ल की वजह बनी एक नई बाइक तो मृतक ने हाल ही में खरीदी थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नई-नवेली बाइक कैसे बनी जान की दुश्मन, दोस्त ने दोस्त का क्यों किया कत्ल
Suraj Thakurलाइव हिन्दुस्तान,रांचीMon, 06 Feb 2023 08:07 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

झारखंड की राजधानी रांची में कत्ल की अजीब वारदात सामने आई है। दोस्त ने ही दोस्त का कत्ल कर दिया। कत्ल की वजह बनी एक नई बाइक तो मृतक ने हाल ही में खरीदी थी। मामला दशमफॉल थानाक्षेत्र के नवाजीह कटिंग राष्ट्रीय राजमार्ग का है। यहीं मृतक अनिल महतो का शव मिला। आरंभिक जांच में पता चला कि अनिल की नई बाइक लूट ली गई। 

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
अनिल महतो हत्याकांड को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने अनिल के दोस्त शिवचरण मुंडा और रवि मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

बाइक के लिए दोस्त ने दोस्त को मार डाला
ग्रामीण एसपी ने बताया कि शिव चरण और अनिल में दोस्ती थी। दोनों डोरंडा में किराए का मकान लेकर मजदूरी करते थे। अनिल ने हाल में बाइक खरीदी थी। उस पर शिव चरण की नजर थी। उसने बाइक लूटने का प्लान बनाया। बीते 27 जनवरी को अनिल को मेला देखने के लिए तमाड़ ले गया। उसने एक बेंत भी खरीदा। बेंत को पेड़ के पीछे पहले ही छिपाकर रख दिया। मेला देखकर लौटने के क्रम में नवाडीह के पास अनिल से बाइक रुकवायी।

छुपाए बेंत को निकाला और उसी से अनिल की हत्या कर दी। इसके बाद बाइक लेकर फरार हो गया। 13 हजार रुपए में रवि मुंडा को बाइक बेच दी। घटना अंजाम देकर वह डोरंडा अपने घर आ गया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें