झारखंड में 33 नए मरीज मिले, राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 438
झारखंड में मंगलवार को कुल 33 नए मरीज मिले। इन 33 मरीजों के साथ राज्य में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 438 हो गई है। नए मरीजों में पश्चिमी सिंहभूम के 7(तीन सोमवार देर रात), गुमला के 6, पूर्वी...
झारखंड में मंगलवार को कुल 33 नए मरीज मिले। इन 33 मरीजों के साथ राज्य में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 438 हो गई है। नए मरीजों में पश्चिमी सिंहभूम के 7(तीन सोमवार देर रात), गुमला के 6, पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग, गढ़वा और धनबाद के 3-3, खूंटी और कोडरमा के 2-2 और पलामू , सरायकेला-खरसावां, लोहरदगा व रांची के 1-1 मरीज शामिल हैं। इनमें सिकिदिरी बस दुर्घटना में मारा गया मजदूर भी शामिल है। इस संबंध में रिम्स निदेशक डॉ डीके सिंह ने बताया कि सिकिदिरी दुर्घटना में घायल बंगाल के एक मरीज की मौत के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
रिपोर्ट को लेकर माथापच्ची
राज्य में कोरोना की जांच रिपोर्ट का लेकर मंगलवार को भी माथापच्ची होती रही। एक तरफ आईडीएसपी ने महज 18 मरीजों की पुष्टि की रिपोर्ट जारी कर दी जबकि ईटकी की जांच में 6 मरीज पॉजिटिव पाए गए। आईडीएसपी द्वारा जहां धनबाद में एक मरीज की पुष्टि की गई वहीं वहां के उपायुक्त ने तीन मरीजों के मिलने की पुष्टि की। सरायकेला-खरसावां में भी एक मरीज के मिलने की पुष्टि वहां के उपायुक्त ने की है।
अभी तक मिले मरीजों का विवरण
जिला कुल मरीज
रांची 126
बोकारो 17
हजारीबाग 48
धनबाद 13
गिरिडीह 16
सिमडेगा 10
कोडरमा 31
देवघर 05
गढ़वा 55
पलामू 17
जामताड़ा 02
गोड्डा 01
दुमका 02
पु.सिंहभूम 28
लातेहार 09
लोहरदगा 03
रामगढ़ 11
प. सिंहभूम 14
गुमला 17
सरायकेला 05
चतरा 01
पाकुड़ 04
खूंटी - 03
कुल 438