ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड में कोरोना के रिकॉर्ड 28 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 400 के पार

झारखंड में कोरोना के रिकॉर्ड 28 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 400 के पार

सूबे में सोमवार को मिले 28 नए मरीजों के साथ ही कोरोना के संक्रमण का फैलाव राज्य के 23 जिलों तक पहुंच गया। खूंटी 23 वां जिला है जहां मरीज मिला है। रविवार को 4 मरीज मिलने के साथ ही पाकुड़ 22 वां जिला...

झारखंड में कोरोना के रिकॉर्ड 28 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 400 के पार
हिन्दुस्तान,रांचीMon, 25 May 2020 10:14 PM
ऐप पर पढ़ें

सूबे में सोमवार को मिले 28 नए मरीजों के साथ ही कोरोना के संक्रमण का फैलाव राज्य के 23 जिलों तक पहुंच गया। खूंटी 23 वां जिला है जहां मरीज मिला है। रविवार को 4 मरीज मिलने के साथ ही पाकुड़ 22 वां जिला था, जहां मरीज की पुष्टि हुई थी। सोमवार को मिले 28 नए मरीजों के साथ ही राज्य में अब तक संक्रमित मिले मरीजों की संख्या बढ़कर 405 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि सोमवार को मिले 28 नए मरीजों में सर्वाधिक 10 मरीज रांची के सिल्ली में मिले हैं। जबकि, लातेहार में 05, सिमडेगा में 3, गढ़वा, बोकारो और रामगढ़ में 2-2 एवं पलामू, खूंटी, गुमला और पूर्वी सिंहभूम में 01-01 मरीज मिले हैं। सोमवार को मिले 10 मरीजों के साथ ही रांची का आंकड़ा 125 पहुंच गया है। कुल 52 मरीजों के साथ गढ़वा राज्य में संक्रमण के मामले में दूसरे नंबर पर है।

इससे पहले रविवार को राज्य भर में कोरोना के 28 नए मरीज मिले थे। इनमें पूर्वी सिंहभूम, पाकुड़, हजारीबाग और रामगढ़ के 4-4, धनबाद, गढ़वा और पश्चिमी सिंहभूम के 3-3, कोडरमा के 2 और रांची का 01 मरीज शामिल हैं।

अभी तक मिले मरीजों का विवरण

जिला    कुल मरीज      
रांची               125      
बोकारो             17     
हजारीबाग        45      
धनबाद         10      
गिरिडीह          16     
सिमडेगा         10     
कोडरमा       29      
 देवघर           05     
गढ़वा             52     
पलामू             16         
जामताड़ा        02        
गोड्डा              01          
दुमका           02          
पु.सिंहभूम    25          
लातेहार       09            
लोहरदगा     02          
रामगढ़    11            
प. सिंहभूम   07        
गुमला        11   
सरायकेला  04   
चतरा   01 
पाकुड़ 04
खूंटी - 01
कुल            405        

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें