ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड में कोरोना के 2652 नए मामले, कुल संख्या 55 हजार के पार

झारखंड में कोरोना के 2652 नए मामले, कुल संख्या 55 हजार के पार

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 55 हजार के पार जा पहुंची है। वहीं इस महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 500 के...

झारखंड में कोरोना के 2652 नए मामले, कुल संख्या 55 हजार के पार
हिन्दुस्तान,रांचीWed, 09 Sep 2020 05:01 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 55 हजार के पार जा पहुंची है। वहीं इस महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 500 के आंकड़े को पार कर चुकी है।

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 2652 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितो की कुल संख्या अब 55 हजार के आंकड़े को पार करती हुई 55 हजार 296 तक पहुंच गई है। वहीं इस दौरान कोरोना के कारण 19 लोगों की मौत हुई है। अब झारखंड में कोरोना के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 503 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग की दिन में जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 55 हजार 296 मरीजों में से 39 हजार 362 ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 15 हजार 431 अन्य मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण को रोकने के लिए हम लगातार कदम उठा रहे हैं। लोगों से अपील की जाती है कि वे सभी नियमों का पालन करें।

रिपोर्ट के मुताबिक, संक्रमण के नए मामलों में पूर्वी सिंहभूम में सर्वाधिक 475 जबकि रांची में 210, हजारीबाग में 210, बोकारो में 335, कोडरमा में 294, सरायकेला में 248, धनबाद में 192 और पश्चिम सिंहभूम में 127 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा अकेले पूर्वी सिंहभूम में ही पांच लोगों की, रांची में भी पांच, धनबाद में चार और पश्चिम सिंहभूम में दो व्यक्तियों की संक्रमण से मौत हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें