ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडतमिलनाडु, लद्दाख, गुजरात समेत देश कई हिस्सों फंसे 2400 प्रवासी झारखंडियों ने वापसी की लगाई गुहार 

तमिलनाडु, लद्दाख, गुजरात समेत देश कई हिस्सों फंसे 2400 प्रवासी झारखंडियों ने वापसी की लगाई गुहार 

लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक शुरू हो गया है। बंद व्यवस्था दोबारा खुल रही है, लेकिन परिवहन अब भी मुश्किल भरा है। यही वजह है कि देश के विभिन्न राज्यों में करीब 2400 प्रवासी झारखंडी फंसे हुए हैं। उन्हें...

तमिलनाडु, लद्दाख, गुजरात समेत देश कई हिस्सों फंसे 2400 प्रवासी झारखंडियों ने वापसी की लगाई गुहार 
रांची ’  हिन्दुस्तान ब्यूरोWed, 14 Oct 2020 05:28 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक शुरू हो गया है। बंद व्यवस्था दोबारा खुल रही है, लेकिन परिवहन अब भी मुश्किल भरा है। यही वजह है कि देश के विभिन्न राज्यों में करीब 2400 प्रवासी झारखंडी फंसे हुए हैं। उन्हें झारखंड वापसी में मुश्किल हो रही है। 

    देश के छह राज्यों में फंसे इन प्रवासी श्रमिकों ने झारखंड सरकार से अपनी वापसी कराने में मदद की गुहार लगाई है। श्रम विभाग के पदाधिकारी राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के सहयोग से फंसे लोगों की वापसी में जुट गए हैं। 

      इस समय मुख्य रूप से तमिलनाडु, लद्दाख, गुजरात, आंध्रप्रदेश, दिल्ली और दमन में झारखंड के लोग फंसे हुए हैं। सीमित रूप से राजधानी एक्सप्रेस चलाई जा रही है। ट्रेन सुलभ नहीं होने के कारण मजदूरों को झारखंड वापसी में मुश्किल हो रही है। वाहन बुक कर वापसी बहुत महंगी है। मजदूरों के लिए यह मुमकिन नहीं हो पा रहा है। ऐसे तमाम कारणों से मजदूर फंसे हुए हैं और उन्होंने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सरकार से वापसी के लिए मदद मांगी है। श्रम विभाग राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के सहयोग से फंसे लोगों की वापसी कराने के लिए स्थानीय एनजीओ की मदद से समन्वय कर रहा है।     

लौटने में इसलिए हो रही है परेशानी : प्रवासी त्योहारों का यह सीजन अपने परिवार और गांव के लोगों के साथ मनाना चाहते हैं। कई जगहों पर मजदूरों के पास काम नहीं है। पैसे की किल्लत हो गई है। कुछ जगहों पर कंपनियों को मजदूर नहीं मिल रहे हैं। इसलिए वे श्रमिकों की वापसी में सहयोग नहीं कर रही हैं। कुछ स्थानों पर मजदूरों के पास पैसे तो हैं, लेकिन परिवहन का साधन नहीं है। जैसे लेह-लद्दाख में फंसे झारखंडियों को वापसी में मुश्किल हो रही है।   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें