ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडधनबाद : सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, बिजली पोल से लटकाया

धनबाद : सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, बिजली पोल से लटकाया

खुले में शौच के लिए शनिवार रात को निकली आद्रकुड़ी निवासी 22 साल की युवती की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। मृतका का शव चंदनकियारी थाना अंतर्गत बरमसिया ओपी (आउट पोस्ट) के आद्रकुड़ी-बाटवोआ सीमा...

धनबाद : सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, बिजली पोल से लटकाया
प्रतिनिधि, बोकारो चंदनकियारी। Mon, 18 Nov 2019 07:13 AM
ऐप पर पढ़ें

खुले में शौच के लिए शनिवार रात को निकली आद्रकुड़ी निवासी 22 साल की युवती की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। मृतका का शव चंदनकियारी थाना अंतर्गत बरमसिया ओपी (आउट पोस्ट) के आद्रकुड़ी-बाटवोआ सीमा पर रविवार सुबह नग्न स्थिति में बिजली के पोल से लटका मिला। घटनास्थल गांव से ही कुछ दूरी पर है।

सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने शव देख सूचना गांव और पुलिस को दी। ग्रामीणों ने बिजली के पोल से शव उतार कंबल डाल दिया। मौके पर पहुंचे चास एसडीपीओ भगवान दास ने मामले की जांच की और ओपी पुलिस को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। ओपी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, मृतका की बहन के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। 

शरीर पर खंरोच के गहरे निशान
युवती के पूरे शरीर पर खंरोच के गहरे निशान हैं, जो इस ओर इशारा कर रहे हैं कि सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से हत्या के बाद नग्न अवस्था में गले में फंदा लगा बिजली के पोल लटका दिया। ताकि पुलिस सुसाइड समझ जांच करे। मृतका शनिवार शाम घर से शौच के लिए निकली थी। परंतु देर रात तक नहीं लौटी। पूरी रात परिवार के सदस्य आसपास के गांवों में उसे खोजते रहे। अगली सुबह मौत की खबर सामने आई।  

परिस्थितिजन्य साक्ष्य
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल की परिस्थितियां स्पष्ट कर रही हैं कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। शरीर पर जख्म के निशान भी इस ओर इशारा कर रहे हैं। सामान्य अवस्था में दुष्कर्म के बाद हत्या और शव को कोई एक व्यक्ति बिजली के पोल से नहीं लटका सकता। इसी बिंदु को आधार मानकर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें