ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडसिक्किम घूमने गए झारखंड के कॉलेज छात्रों की बस पलटने से 22 घायल, सीएम सोरेन ने सिक्किम सरकार से लगाई मदद की गुहार

सिक्किम घूमने गए झारखंड के कॉलेज छात्रों की बस पलटने से 22 घायल, सीएम सोरेन ने सिक्किम सरकार से लगाई मदद की गुहार

सिक्किम में मंगलवार को एक बस के पलट जाने से झारखंड के कॉलेज में पढ़ने वाले 22 छात्र घायल हो गए। सभी घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेमंत सोरेन हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

सिक्किम घूमने गए झारखंड के कॉलेज छात्रों की बस पलटने से 22 घायल, सीएम सोरेन ने सिक्किम सरकार से लगाई मदद की गुहार
Praveen Sharmaरांची। पीटीआईTue, 28 Jun 2022 03:21 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

पूर्वी सिक्किम में मंगलवार को एक बस के पलट जाने से झारखंड के कॉलेज में पढ़ने वाले 22 छात्र घायल हो गए। सभी घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिक्किम सरकार से छात्रों की मदद का आग्रह किया है।

सिक्किम पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड के रांची में सेंट जेवियर्स कॉलेज के छात्र सिक्किम के भ्रमण पर आए थे। पुलिस ने कहा कि जब वे रांची जाते समय पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी लौट रहे थे, तो रानीपूल थाना क्षेत्र के 7वें माइल स्टोन के पास उनकी बस पलट गई। उन्होंने बताया कि घायल छात्रों को ताडोंग के सेंट्रल रेफरल अस्पताल (सीआरएच) में भर्ती कराया गया है। 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा, ''अभी-अभी जानकारी मिली है कि शैक्षिक भ्रमण पर संत जेवियर कॉलेज रांची के बच्चों को गंगटोक ले जा रही एक बस गंगटोक के नजदीक, रानी पुल के पास हादसे का शिकार हो गई। मैंने सिक्किम के मुख्यमंत्री @PSTamangGolay जी से बात की है। बच्चों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जा रही है।''

दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, ''बच्चों को एयर लिफ्ट करने को भी तैयार रहने के लिए मैंने RC को निर्देश दिया है। फिलहाल स्थानीय खराब मौसम के कारण हम बच्चों को एयर लिफ्ट नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए वहीं समुचित इलाज की व्यवस्था करवाई गई है।''  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें