झारखंड में मिले कोरोना के 20 नए मरीज, आंकड़ा 350 पहुंचा
झारखंड में शनिवार को कोरोना के 20 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले शुक्रवार को 22 नए मरीज मिले थे। जबकि गुरुवार को 18 और बुधवार...
झारखंड में शनिवार को कोरोना के 20 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले शुक्रवार को 22 नए मरीज मिले थे। जबकि गुरुवार को 18 और बुधवार को सर्वाधिक 42 मरीज मिले थे।
उन्होंने बताया आज मिले 20 संक्रमितों में से सर्वाधिक 11 मरीज कोडरमा, 4 सिमडेगा, 3 पूर्वी सिंहभूम और दो रांची के हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 350 पर पहुंच गई।
रांची में मिले दो मरीजों में एक हरमू की 19 वर्षीय गर्भवती महिला है जो रिम्स में भर्ती है। वहीं अनगड़ा की एक 21 वर्षीय महिला प्रवासी बतायी जा रही है।
अभी तक मिले मरीजों का विवरण
जिला कुल मरीज
रांची 114
बोकारो 15
हजारीबाग 41
धनबाद 07
गिरिडीह 16
सिमडेगा 07
कोडरमा 27
देवघर 05
गढ़वा 47
पलामू 15
जामताड़ा 02
गोड्डा 01
दुमका 02
पु.सिंहभूम 20
लातेहार 04
लोहरदगा 02
रामगढ़ 06
प. सिंहभूम 04
गुमला 10
सरायकेला 04
चतरा 01
कुल 350