ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडघर पर आ गिरा 2 सीटर ग्लाइडर, पायलट के साथ सवार था बच्चा

घर पर आ गिरा 2 सीटर ग्लाइडर, पायलट के साथ सवार था बच्चा

झारखंड के धनबाद में एक ग्लाइडर क्रैश हो गया। 2 सीटर यह ग्लाइडर एक घर के ऊपर आ गिरा। ग्लाइडर क्रैश में पायलट सहित 2 लोगों को गंभीर चोट आई है। घायलों में 1 बच्चा है जो पायलट के साथ ग्लाइडर में सवार था।

घर पर आ गिरा 2 सीटर ग्लाइडर, पायलट के साथ सवार था बच्चा
Suraj Thakurलाइव हिन्दुस्तान,धनबादThu, 23 Mar 2023 09:03 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के धनबाद में एक ग्लाइडर क्रैश हो गया। 2 सीटर यह ग्लाइडर एक घर के ऊपर आ गिरा। ग्लाइडर क्रैश में पायलट सहित 2 लोगों को गंभीर चोट आई है। घायलों में 1 बच्चा है जो पायलट के साथ ग्लाइडर में सवार था। 

धनबाद एयरपोर्ट से भरी थी उड़ान
मिली जानकारी के मुताबिक 2 सीटर इस ग्लाइडर ने धनबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। हालांकि, कुछ ही देर बात यह ग्लाइडर बिरसा मुंडा पार्क के पास एक घर में आ गिरा। हादसे में ग्लाइडर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया वहीं घर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। घटना से संबंधित कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई है जिसमें हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। 


 

नीलेश कुमार के घर पर गिरा ग्लाइडर
बताया जाता है कि हादसे का शिकार हुआ ग्लाइडर झारखंड सरकार का है। यह बिरसा मुंडा पार्क के पास नीलेश कुमार नाम के शख्स के घर पर गिरा। स्थानीय लोगों का कहना है कि गनीमत रही कि ग्लाइडर में क्रैश के बाद धमाका नहीं हुआ अन्यथा जानमाल की व्यापक हानि हो सकती थी। इधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें