Hindi Newsझारखंड न्यूज़Specially abled tribal girl raped, accused arrested in Dumka Jharkhand
झारखंड में दिव्यांग नाबालिग लड़की से बलात्कार, 20 वर्षीय युवक ने उठाया घर पर अकेले होने का फायदा

झारखंड में दिव्यांग नाबालिग लड़की से बलात्कार, 20 वर्षीय युवक ने उठाया घर पर अकेले होने का फायदा

संक्षेप: आरोपी युवक को पता था कि लड़की बोलने, सुनने व चलने-फिरने में असमर्थ है, इस वजह से उसने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब वह घर पर अकेली थी। हालांकि लड़की के माता-पिता ने आरोपी को घर से निकलते हुए देख लिया।

Thu, 23 Oct 2025 12:51 PMSourabh Jain पीटीआई, दुमका, झारखंड
share Share
Follow Us on

झारखंड के दुमका जिले में एक नाबालिग दिव्यांग आदिवासी लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। वारदात का आरोप एक 20 वर्षीय युवक पर लगा है। आरोपी ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब चलने-बोलने और सुनने में नाकाबिल नाबालिग बच्ची घर पर अकेली थी और उसके माता-पिता घर से बाहर थे। पुलिस ने गुरुवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह वारदात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम को हुई, जिसके बाद बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटना को लेकर दुमका के मुफस्सिल थाने के प्रभारी सत्यम कुमार ने गुरुवार को पीटीआई से कहा, 'पुलिस के पास दर्ज कराई अपनी शिकायत में पीड़िता के पिता ने कहा कि मंगलवार को वह और उनकी पत्नी अपनी 13 साल की मूक-बधिर और चलने-फिरने में अक्षम बेटी को घर पर अकेला छोड़कर काम पर बाहर गए थे, तो उसी गांव का रहने वाला आरोपी उनकी झोपड़ी का दरवाज़ा तोड़कर उनके घर में घुस आया और उसके साथ बलात्कार किया।'

पुलिस अधिकारी ने कहा, 'जब वे वापस घर लौटे, तो उन्होंने आरोपी को झोपड़ी से निकलते देखा और अपनी बेटी को रोते हुए पाया। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की, इसके बाद मंगलवार रात उसे पुलिस के हवाले कर दिया।'

पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और लड़की को दुमका के फूलो झानू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain
सौरभ जैन पत्रकारिता में लगभग 15 वर्ष से जुड़े हुए हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत जुलाई 2009 में ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। सौरभ को राजनीति, बॉलीवुड और खेल की खबरों में विशेष रुचि है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।