झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झटका, स्पेशल PMLA कोर्ट ने जमीन घोटाला मामले में तय किए आरोप

एएनआई, रांची, झारखंड
Follow us on Google News
share

रांची की स्पेशल PMLA कोर्ट ने बरगाई जमीन घोटाले के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय किए।

Special PMLA Court Ranchi framed the charges against CM Hemant Soren in the Bargain land scam case under PMLA.
रांची की स्पेशल PMLA कोर्ट ने बरगाई जमीन घोटाले मामले में PMLA के तहत CM हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय किए।

झारखंड में रांची की स्पेशल PMLA कोर्ट ने बुधवार को बरगाई जमीन घोटाले के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। उनके खिलाफ यह कार्रवाई PMLA (मनी-लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002) के तहत की गई। उनके वकील ने बताया कि सोरेन पर 8.86 एकड़ जमीन की कथित धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान मुख्यमंत्री सोरेन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए।

इससे पहले ED (एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट) ने राज्य की राजधानी के बरगाई इलाके में जमीन के कथित अवैध अधिग्रहण और ट्रांसफर के सिलसिले में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था।

कोर्ट ने आरोप तय कर मामला ट्रायल के लिए आगे बढ़ाया

इस बारे में जानकारी देते हुए वकील संजीव सहाय ने कहा, 'स्पेशल PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) कोर्ट ने झारखंड के मुख्यमंत्री पर आरोप तय किए और अब मामले को ट्रायल के लिए आगे बढ़ाया है।' अब इस मामले में ट्रायल शुरू होगा और गवाहों से पूछताछ की जाएगी।

HC का PMLA कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार

उधर बुधवार को ही हुए एक अन्य घटनाक्रम में झारखंड हाई कोर्ट ने इस जमीन घोटाले से जुड़े मामले में, रांची की स्पेशल PMLA कोर्ट द्वारा उन पर आरोप तय करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

इस दौरान सोरेन ने रांची की PMLA कोर्ट में आरोप तय करने की प्रक्रिया की वैधता को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी। लेकिन सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने स्पेशल कोर्ट में चल रही आरोप तय करने की कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। इस दौरान कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल हाई कोर्ट में दायर याचिका के आधार पर कार्यवाही रोकने की मांग पर विचार नहीं किया जाएगा।

HC में 28 अक्टूबर को होगी मामले की अगली सुनवाई

इस मामले पर 29 सितंबर को आंशिक सुनवाई हुई थी, जिसके बाद मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनाक और जस्टिस मनोज प्रसाद की बेंच ने 30 सितंबर को दोपहर 2:15 बजे विस्तृत सुनवाई तय की थी। बुधवार को सुनवाई के दौरान, कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जवाब मांगा और केंद्र सरकार को अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को तय की गई है।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़CM हेमंत सोरेन को झटका, स्पेशल PMLA कोर्ट ने जमीन घोटाला मामले में तय किए आरोप