रांची में बेटा बना हैवान! जुए के लिए पैसे ना देने पर पिता को कुल्हाड़ी से मार कर दी हत्या
झारखंड के रांची में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने जुआ खेलने के लिए पैसे ना देने पर अपने ही पिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हराटांड़ में एक पुत्र ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। आरोपी पुत्र ने मंगलवार की देर रात उस समय घटना को अंजाम दिया, जब पिता गोविंद साहू उसे पैसे देने से इनकार किए। घटना के बाद आरोपी कमल साहू भागना चाहा, लेकिन मौजूद अन्य परिजनों ने उसे पकड़ लिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट थाना प्रभारी पंकज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी कमल जुआरी के साथ-साथ नशेड़ी भी था। कमल मंगलवार की शाम अपने पिता गोविंद से जुआ खेलने के लिए पैसे मांगने लगा। पिता ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बकझक हुई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। हालांकि, परिजनों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर दिया। इसके बाद आरोपी कमल देर रात उठा और सीधे अपने पिता के कमरे के पास गया। उसे उठाकर दरवाजा खुलवाया। उसने कमरे के भीतर जाकर पैसे की खोजबीन की। सामान को भी इधर-उधर फेंक दिया। विरोध करने पर आरोपी ने कुल्हाड़ी उठाई और पिता के सिर पर वार कर दिया। इससे पिता जमीन पर गिर गए और उनके सिर से खून बहने लगा। हो-हल्ला सुनकर अन्य पुत्र भी पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। घायल पिता को अन्य पुत्रों ने उन्हें पास के एक अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
आरोपी बेटा गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलने के बाद एयपोर्ट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और रिम्स में पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार को परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी को भी पकड़ लिया।
पिता को रखने के लिए पुत्री ने दिए थे दो लाख
पुलिस के अनुसार, गोविंद साहू की पुत्री ने कुछ दिन पहले अपने पिता को दो लाख रुपए दिए थे। कहा था कि उस रकम को वह अपने पास रखे। वक्त आने पर उस पैसे को वह उनसे लेगी। इस बात की जानकारी आरोपी कमल को हो गयी थी। इसके बाद से वह अपने पिता पर लगातार उस पैसे को उसे देने का दबाव दे रहा था। लेकिन, पिता पुत्री के पैसे को देने से इंकार कर रहा था। इसकी वजह से आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
इस तरह बढ़ा विवाद
● कमल का मंगलवार की शाम में पिता से पैसे को लेकर काफी देर तक विवाद हुआ
● परिजनों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर दिया और कमल सोने चला गया
● देर रात कमल उठा व पिता का कमरा खुलवाया, पैसा नहीं मिला तो कुल्हाड़ी से मारा
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


