
सरायकेला में सनकी बेटे ने की पिता की हत्या, सिर कूचा; प्राइवेट पार्ट भी काट डाला
झारखंड में खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां के गम्हरिया थाना क्षेत्र की टाटा स्टील कॉम्प्लेक्स कॉलोनी में सनकी बेटे ने पूर्व टीजीएस कर्मी पिता की दावली से हत्या कर सिर को कूचा और मार डाला।
झारखंड में खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां के गम्हरिया थाना क्षेत्र की टाटा स्टील कॉम्प्लेक्स कॉलोनी में सनकी बेटे ने पूर्व टीजीएस कर्मी पिता की दावली से हत्या कर सिर को कूच डाला। घटना दोपहर जी टाइप फ्लैट संख्या 2 में हुई। गम्हरिया पुलिस ने घटनास्थल से नंग-धड़ंग शव बरामद किया। सिर कुचला एवं गुप्तांग कटा था। मृतक रामा नाथ दास (53 वर्ष) अपने पुत्र के साथ फ्लैट में रहता था। उन्होंने कुछ दिनों पूर्व ही ईएसएस लिया था। पुलिस ने हत्यारोपी पुत्र मनसा दास को गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या के बाद शव के पास बैठा था
बताया जाता है कि हत्या के बाद हत्यारोपी मनसा दास पिता के शव के पास ही बैठा रहा। इस घटना की खबर फैलते ही लोगों का हुजूम घटना स्थल पर उमड़ पड़ा। एसडीपीओ समीर सवैया समेत अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंचे और मनसा दास को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि मृतक की पत्नी की पूर्व में ही निधन हो चुका था। उसके पुत्र-पुत्री की भी शादी हो चुकी है। पारिवारिक विवाद के कारण पुत्र की पत्नी अलग रहती है। पिता और पुत्र टायो कॉलोनी के फ्लैट में अकेला रहते थे। घटना स्थल पर कुर्सी टेबल समेत अन्य सामान बिखरे थे, जबकि शव जमीन पर पड़ा था।
इस मामले की जानकारी देते हुए सरायकेला के एसडीओपी समीर संवैया ने कहा कि हत्यारोपी ऑनलाइन मोबाइल गेम एविएटर की लत का शिकार हो गया था। इस कारण उसका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका था। उसने घर में रखी दावली ( धारदार हथियार) से अपने पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। उसे पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुत्र ने हत्या की बात स्वीकारी, पुलिस कर रही पूछताछ
पुलिस के अनुसार आरोपी पुत्र ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। दास ने पहले दावली से अपने पिता के चेहरे एवं शरीर के अन्य हिस्से पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी और उसके बाद गुप्तांग काट दिया। घटना स्थल पर खून पसरा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। वहीं, आरोपी पुत्र को पुलिस थाने ले जाकर हत्या के कारणों को जानने में जुट गयी।





