
झामुमो की बढ़त को सोमेश सोरेन ने भी रखा कायम, पिता का भी तोड़ दिया रिकॉर्ड
घाटशिला विधान सभा उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को जमशेदपुर में हुई। जहां तक दोनों पार्टी के मतों के अंतराल की बात है तो घाटशिला विधानसभा चुनाव में इस बार महागठबंधन और भाजपा में कड़ी टक्कर की उम्मीद थी, लेकिन ऐसे देखने को नहीं मिली। सोमेश ने शुरू से बनाई बढ़त को आखिरी तक कायम रखा।
घाटशिला विधान सभा उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को जमशेदपुर में हुई। जहां तक दोनों पार्टी के मतों के अंतराल की बात है तो घाटशिला विधानसभा चुनाव में इस बार महागठबंधन और भाजपा में कड़ी टक्कर की उम्मीद थी, लेकिन ऐसे देखने को नहीं मिली। सोमेश ने पिता रामदास सोरेन से भी ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।
झामुमो चाहे जीते या हारे झामुमो नेता रामदास सोरेन हर बार वोट में बढ़ोतरी करते रहे थे। उसका सिलसिला सोमेश ने भी जारी रखा और पिछले बार के अंतर को लगभग साढ़े सात हजार बढ़ा दिया। पिछले बार रामदास सोरेन को 97,261 मत मिले थे, वहीं सोमेश ने इस बार 1 लाख 4 हजार 794 मत लाकर बढ़त को कायम रखा। झामुमो की बात करें तो घाटशिला विधान सभा की सीट गठबंधन को दिये जाने के कारण वर्ष 2005 में रामदास सोरेन झामुमो छोड़ निर्दलीय से चुनाव टोकड़ी छाप पर लड़े, भले ही वे चुनाव हार गये, लेकिन घाटशिला विधान सभा चुनाव में बतौर निर्दलीय 34,489 मत प्राप्त हुआ था। इस चुनाव में कांग्रेस के प्रदीप कुमार बालमुचू को 50,936 वोट प्राप्त हुए थे। इस चुनाव में रामदास सोरेन लगभग 15 हजार वोट से हारे थे।
2014 में हुई थी कड़ी टक्कर वर्ष 2009 के विधान सभा चुनाव में झामुमो के रामदास सोरेन की टक्कर कांग्रेस के प्रदीप बालमुचू के साथ हुआ था। इस चुनाव में रामदास सोरेन को 38,283 और प्रदीप कुमार बालमुचू को 37,091 वोट मिले और लगभग 1200 मतों से बालमुचू चुनाव हार गये। वर्ष 2014 में झामुमो के रामदास की सीधी टक्कर भाजपा के लक्ष्मण टुडू से थी। इस चुनाव में रामदास सोरेन को हार का मुंह जरूर देखना पड़ा, लेकिन इस चुनाव में भी पहले दो चुनाव की तरह ही वोटों में बढ़ोत्तरी कर 38,283 की जगह 46,103 वोट मिले थे। जबकि भाजपा के लक्ष्मण टुडू को 52,506 मत मिले।
साल 2019 और 2024 में बढ़ा वोटों का प्रतिशत
वर्ष 2019 के चुनाव में झामुमो की टक्कर फिर भाजपा से हुई और झामुमो के रामदास सोरेन ने वोट में लगातार बढ़ोत्तरी कर 46,103 से 63,340 तक पहुंचा दिया। इस चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार लखन मार्डी को 56,725 मत मिले। इस प्रकार वर्ष 2024 के चुनाव में झामुमो के रामदास सोरेन की सीधी टक्कर भाजपा के बाबूलाल सोरेन से हुई। इस बार झामुमो के साथ-साथ भाजपा ने भी वोट के अंतराल को काफी बढ़ा लिया। झामुमो के रामदास सोरेन ने 63,340 से बढ़ाकर 97,261 मत लाये, वहीं भाजपा के बाबूलाल सोरेन को 75,910 मत मिले। इस चुनाव में रामदास सोरेन ने लगभग 22 हजार के अंतराल से चुनाव जीता। लेकिन, शुक्रवार को हुए मतगणना में सोमेश सोरेन ने सिर्फ पिता के 97,261 मतों का रिकॉर्ड ही नहीं तोड़ा बल्कि 1 लाख 4 हजार 794 मत लाकर 38524 मतों से जीत दर्ज की। जबकि बाबूलाल पिछले साल के 75910 मतों को भी कायम नहीं रख सके और 66 हजार 270 मत ही ला सके।





