झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती की जांच में बड़ा खुलासा, सॉल्वर गैंग ने अभ्यर्थियों से लिए थे ब्लैंक चेक
झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम अभ्यर्थियों से कथित प्रश्नपत्र रटवाने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। यह बात सामने आई है कि सॉल्वर गैंग के सरगना अतुल वत्स, क्रिस्टोफर, विकास समेत अन्य ने परीक्षा में शामिल होने वाले 159 अभ्यार्थियों को पास कराने की जिम्मेवारी ली थी।

झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम अभ्यर्थियों से कथित प्रश्नपत्र रटवाने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जांच में यह बात सामने आई है कि सॉल्वर गैंग के सरगना अतुल वत्स, क्रिस्टोफर, विकास समेत अन्य ने परीक्षा में शामिल होने वाले 159 अभ्यार्थियों को पास कराने की जिम्मेवारी ली थी। इसके लिए गैंग ने अभ्यर्थियों से तीन-तीन लाख रुपए एडवांस के साथ-साथ एक-एक ब्लैंक चेक भी लिया था।
गिरोह के लोगों ने अभ्यर्थियों से यह कहा था कि वे चेक पर साइन कर उन्हें दें, ताकि रिजल्ट आउट होने के बाद पैसे वसूलने के लिए उन्हें दौड़ नहीं लगाना पड़े। रांची पुलिस की टीम ने गिरफ्तार सॉल्वर गैंग के गुर्गों के पास से कई ब्लैंक चेक भी बरामद किया है। पूछताछ में गिरफ्तार सॉल्वर गैंग के गुर्गों ने पुलिस के समक्ष ब्लैंक चेक लेने की बात भी स्वीकारी है। बता दें कि रांची पुलिस की टीम ने बीते शनिवार की रात तमाड़ में छापेमारी कर सॉल्वर गैंग के गुर्गे समेत 159 अभ्यार्थियों को गिरफ्तार किया था।
मुख्य सरगना क्रिस्टोफर की तलाश में जुटी पुलिस
सॉल्वर गैंग का मुख्य सदस्य क्रिस्टोफर है। पुलिस के मुताबिक छापेमारी से कुछ देर पर पहले क्रिस्टोफर भी तमाड़ में मौजूद था। मगर पुलिस की दबिश से पहले वह भाग निकला था। पुलिस के मुताबिक अभ्यर्थियों से ज्यादातर डील क्रिस्टोफर ही करता है।
जमशेदपुर निवासी गौरव सिंह की तलाश तेज
जमशेदपुर। उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े प्रश्नपत्र मामले में पुलिस ने जमशेदपुर के मानगो काली मंदिर के समीप के निवासी गौरव सिंह की तलाश तेज कर दी है। तमाड़ के जिस निर्माणाधीन भवन में छापेमारी की गई थी, वह गौरव सिंह की है। उसपर तमाड़ थाने में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।
सीबीआई अतुल वत्स और छोटू को लेगी रिमांड पर
झारखंड सीजीएल प्रश्न पत्र से जुड़े मामले में जहानाबाद का अतुल वत्स और पटना का छोटू आरोपी है। बताया जा रहा है कि रांची जेल में बंद दोनों आरोपियों को जल्द ही सीबीआई रिमांड पर लेगी। दोनों से सीजीएल मामले में पूछताछ होगी। अतुल पर यूपी, बिहार और राजस्थान में केस दर्ज है।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


