सरकार विरोधी नारा लगाने से मना किया तो कर दी पिटाई, रांची 14 नामजद समेत 250 पर केस

लाइव हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में मेन रोड में जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच की ओर से शुक्रवार को निकाले गए विरोध मार्च और हंगामे को लेकर कोतवाली थाना में तीन प्राथमिकी दर्ज हुई है। रांची सीओ शिवशंकर पांडेय की पहली प्राथमिकी में 14 नामजद व 250 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।

मारपीट करने वाले 250 प्रदर्शनकारियों पर केस
रांची में प्रदर्शन कर रहे 250 पर केस

रांची में मेन रोड में जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच की ओर से शुक्रवार को निकाले गए विरोध मार्च और हंगामे को लेकर कोतवाली थाना में तीन प्राथमिकी दर्ज हुई है। रांची सीओ शिवशंकर पांडेय की पहली प्राथमिकी में 14 नामजद व 250 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। दूसरी प्राथमिकी घायल आजाद बस्ती निवासी शाहबाज आलम ने कराई है। इसमें 11 नामजद व 250 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। तीसरा केस अंकिता वर्मा ने दर्ज कराया है। इसमें 7 नामजद समेत अन्य आरोपी बनाए गए हैं। अंकिता का आरोप है कि चडरी लाइन टैंक के पास मार्च में शामिल लोगों का किसी दूसरे से विवाद हो रहा था। तभी भीड़ में शामिल कुछ लोग उन पर एक पक्ष का होने का आरोप लगाकर मारपीट की। कपड़े फाड़ दिए।

इनके विरुद्ध प्राथमिकी

कुणाल, पीयूष, रविंद्र पासवान, चंडी तिवारी, सुमित शर्मा, चितरंजन, विवेक पंडित, सौरभ बिरेंद्र प्रताप पटेल, जयराज, अकेन आनंद, आकाश आनंद, विक्की भारती व अमिशा प्रसाद शामिल हैं।

पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार, महिला और युवक को पीटने का आरोप

रांची सीओ ने कोतवाली थाना में दिए गए आवेदन में कहा है कि शाम में मोरहाबादी से करीब ढाई सौ लोगों ने झंडे-बैनर लेकर जुलूस निकाला। अलबर्ट एक्का चौक तक जुलूस निकालकर पुतला दहन की तैयारी थी। इसका नेतृत्व कुणाल, पीयूष, रविंद्र पासवान कर रहे थे। मंच को जुलूस निकालने व पुतला दहन की अनुमति नहीं थी। फिर भी सरकार विरोधी नारेबाजी कर जुलूस लेकर निर्धारित रूट में नहीं गए। एसएसपी आवास, रेडियम रोड होते हुए कचहरी, जेपीएससी कार्यालय पहुंच गए। वहां प्रदर्शन के बाद लाइन टैंक होते हुए अलबर्ट एक्का चौकपहुंच गए। पुलिस और महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया। पुतला दहन को लेकर आसमाजिक तत्व कुछ लोगों के साथ उलझ गए। उन लड़कों के भागने के दौरान जुलूस में शामिल भीड़ उन पर टूट पड़ी। शारदा बाबू लेन के पास पकड़कर उन लड़कों की पिटाई कर दी। पुलिस ने उन लड़कों को बचाया और अस्पताल ले गई।

लोअर बाजार थाना क्षेत्र के शहबाज आलम ने आरोप लगाया कि 21 अगस्त की शाम एमजी शो रूम के पास जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच के प्रदर्शनकारियों से सरकार विरोधी नारे लगाने को लेकर पूछताछ करने पर उनके और दोस्त मो कैफ के साथ मारपीट की गई। शहबाज के अनुसार, दोनों जान बचाकर फिरायालाल की ओर भागे, जहां कुछ नामजद लोगों के उकसाने पर 200-250 लोगों की भीड़ ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडे, पत्थर, झंडे और मुक्के-लात से हमला किया। उनका कपड़ा फाड़ दिया गया और गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें भीड़ से बचाया और सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बयान में 11 लोगों समेत अज्ञात भीड़ पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़सरकार विरोधी नारा लगाने से मना किया तो कर दी पिटाई, रांची में 250 पर केस