JSSC के दफ्तर में SIT का छापा, कई दस्तावेज जब्त

लाइव हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

सीआईडी की एसआईटी ने शुक्रवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के दफ्तर में दिनभर छापेमारी की। इस दौरान सीजीएल समेत अन्य परीक्षा से जुड़े दस्तावेज खंगाले। कई दस्तावेजों को जब्त कर साथ ले गए।

जेएसएससी दफ्तर में छापा
जेएसएससी के दफ्तर में एसआईटी का छापा

सीआईडी की एसआईटी ने शुक्रवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के दफ्तर में दिनभर छापेमारी की। इस दौरान सीजीएल समेत अन्य परीक्षा से जुड़े दस्तावेज खंगाले। कई दस्तावेजों को जब्त कर साथ ले गए। इन दस्तावेजों का सत्यापन भी आयोग के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता से कराया।

सीआईडी की टीम दिन के 10 बजे डीएसपी अरविंद कुमार के नेतृत्व में जेएसएससी दफ्तर पहुंची थी। टीम ने परीक्षार्थियों की ओएमआर शीट, परीक्षा एजेंसी से जुड़े पत्र और काम के आवंटन के विषय में दस्तावेजों को खंगाला। वहीं जब्त कागजातों का सत्यापन आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता से कराया। हालांकि सीआईडी ने सचिव से पूछताछ की बात से इनकार किया है। देर शाम तक जांच के बाद टीम मौके से निकली। जानकारी के मुताबिक, सीजीएल परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र की छपाई का काम आईसीएन को दिया गया था। इस कंपनी के चयन से जुड़े दस्तावेज भी सीआईडी ने जब्त किए हैं।

सीजीएल सफल 20 अभ्यर्थियों से शुक्रवार को भी पूछताछ की गई

सीआईडी की एसआईटी ने शुक्रवार को भी सीजीएल से सफल 20 अभ्यर्थियों से पूछताछ की। जांच एजेंसी उन तमाम सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ कर रही है जो इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के संपर्क में आए थे। वैसे अभ्यर्थियों से भी बारी-बारी से पूछताछ की जा रही है, जिनका नाम सीआईडी को मिल रही शिकायतों में सामने आये थे। जांच एजेंसी की टीम अबतक 250 से अधिक सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ कर चुकी है। सूत्रों के अनुसार, एजेंसी को इस मामले में आगे पूछताछ में कई अहम जानकारी मिल सकती है।

रांची और हजारीबाग में लिखवाई गईं कॉपियां

जेपीएससी के सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (एफआरओ) परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। सीआईडी जांच में यह सामने आया है कि इन दोनों परीक्षाओं में करीब 100 अभ्यर्थियों से पैसे लेकर पीटी और मुख्य परीक्षा में पास कराने की सेटिंग की गई थी। हजारीबाग व रांची में सॉल्वर गैंग से उत्तर पुस्तिकाएं लिखवाई गई थीं।

सोमांश प्रकाश और राहुल को आज भेजा जाएगा जेल

सीआईडी ने आईसीएन कंपनी से जुड़े सोमांश प्रकाश व राहुल कुमार से भी शुक्रवार को रिमांड पर पूछताछ की। सीआईडी ने पेपरलीक के पहलुओं पर बीते सात दिनों तक दोनों से पूछताछ की है। शनिवार को दोनों को सीआईडी रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज देगी। सोमांश प्रकाश व राहुल के बयान में पेपर लीक में मुख्य तौर पर मिथलेश सिंह की भूमिका बतायी गई है। मिथलेश सिंह की तलाश में पुलिस की टीम बिहार, यूपी व दिल्ली में कई ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है, हालांकि अबतक उसके संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़JSSC के दफ्तर में SIT का छापा, कई दस्तावेज जब्त