रांची में भाई ने किया बहन से रेप, नाबालिग बच्ची बनी मां; आरोपी गिरफ्तार
झारखंड की राजधानी रांची में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ ममेरे भाई ने रेप किया। रेप के बाद लड़की गर्भवती हो गई और मां भी बन गई। अब आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में मानवता और रिश्तों को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां अनगड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 13 वर्षीय अनाथ नाबालिग बच्ची के साथ उसके ही रिश्ते के भाई ने दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया। इस मामले में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के हस्तक्षेप के बाद टाटीसिलवे पुलिस ने आरोपी 21 वर्षीय अर्जुन मुंडा को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है।
ननिहाल में हुआ यौन शोषण
पीड़िता अनगड़ा क्षेत्र की रहने वाली है और माता-पिता के नहीं होने के कारण अपनी बुआ के पास रहती थी। कुछ समय पूर्व वह टाटीसिलवे थाना क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल गई थी। जानकारी के अनुसार, पड़ोस में रहने वाली उसकी मामी ने उसे रात में अपने घर सोने के लिए बुलाया था। इसी दौरान मामी के पुत्र अर्जुन मुंडा ने बच्ची को डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी लगातार भय दिखाकर बच्ची का यौन शोषण करता रहा, जिससे वह गर्भवती हो गई।
आरोपी पर पॉक्सो एक्त के तहत मामला दर्ज
झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सुजित नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देशों पर डालसा सचिव राकेश रौशन ने तुरंत कार्रवाई की। डालसा और हेडक्वार्टर डीएसपी-2 के समन्वय से टाटीसिलवे थाने में गुरुवार को ही पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी हंसे उरांव ने पुष्टि की कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इधर, रेस्क्यू के बाद पीड़िता ने अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने की इच्छा जताई है। इसे गंभीरता से लेते हुए डालसा ने उसका नामांकन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि वह अपना भविष्य संवार सके।
पंचायत के जरिए मामला दबाने का किया गया प्रयास
जब घटना की जानकारी मामा-मामी को हुई, तो उन्होंने पुलिस को सूचना देने के बजाय सामाजिक बदनामी के डर से पंचायत बुलाई और मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया। हद तो तब हो गई जब गत 26 जनवरी को घर पर ही बच्ची का प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद मामी ने उसे अपने ही घर में रखा, लेकिन 24 अप्रैल को इलाज की कमी के कारण नवजात शिशु की बीमारी से मृत्यु हो गई।
नवजात की मौत के बाद बच्ची को घर से निकाला
नवजात की मौत के बाद मामा-मामी की क्रूरता और बढ़ गई। उन्होंने अनाथ बच्ची को सहारा देने के बजाय उसे घर से बाहर निकाल दिया और दोबारा क्षेत्र में दिखने पर जान से मारने की धमकी दी। दर-दर भटक रही इस पीड़िता की सूचना जब गुरुवार को पीएलवी बेबी सिन्हा और मालती कुमारी को मिली, तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी जिला डालसा रांची को दी।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


