धनबाद में दर्दनाक घटना, सांप डंसने से सगे भाई-बहन की मौत
झारखंड के धनबाद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के पूर्वी टुंडी उकमा पंचायत के कोरैया गांव में शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे सगे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डंस लिया। इससे दोनों की मौत हो गई।

झारखंड के धनबाद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत उकमा पंचायत के कोरैया गांव में शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे सगे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डंस लिया। इससे दोनों की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार कोरैया गांव की आदिवासी महिला सितोली सोरेन अपनी तीन संतानों महावीर सोरेन (12), महिमा सोरेन उर्फ माही (7) और रितेश सोरेन (3) के साथ मिट्टी और खपरैल के मकान में सोई हुई थी। बड़ा बेटा महावीर खटिया पर सोया था, जबकि सितोली अपने दोनों छोटे बच्चों महिमा और रितेश के साथ जमीन पर चटाई व केथा बिछाकर सोई हुई थी। ग्रामीणों का मानना है कि इसी दौरान महिमा सोरेन उर्फ माही व रितेश सोरेन को सांप ने डंस लिया।
अचानक रात 12 बजे के आसपास दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तेज बुखार के साथ पेट में तेज दर्द होने लगा। बदहवास मां ने तुरंत बगल के कमरे में सो रहे सास-ससुर को जगाया। देखते ही देखते दोनों बच्चों के मुंह से झाग आने लगा। शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर जुट गए। ग्रामीण और परिजन करीब तीन-चार घंटे तक अपने स्तर से बच्चों को बचाने का प्रयास करते रहे। अंततः सुबह लगभग पांच बजे दोनों मूर्छित भाई-बहन को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चे के पिता सोमलाल सोरेन तमिलनाडु में मजदूरी करते हैं, जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है।
पोस्टमार्टम के लिए मुश्किल से राजी हुए परिजन
इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही उकमा पंचायत की मुखिया सुनीता हेंब्रम, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष भीमलाल भंडारी, झामुमो कार्यकर्ता अभिराम मुर्मू, प्रभु हांसदा और कोरैया स्कूल के शिक्षक गांव पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाले मुआवजे की जानकारी दी। शुरुआत में मृत बच्चों की मां सितोली सोरेन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं हो रही थी। इसके बाद पूर्वी टुंडी पुलिस और अंचल के सीआई चंदन कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और प्रबुद्ध लोगों ने परिजनों को समझाया कि सरकारी सहायता राशि के लिए पोस्टमार्टम अनिवार्य है। काफी समझाने के बाद परिजन राजी हुए, जिसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजा गया।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


