क्या आपको अब तक SIR फॉर्म नहीं मिला है? जानिए कैसे मिलेगा, लोगों को क्या समस्याएं आ रहीं
SIR Form: रांची के जिन मतदाताओं को अब तक SIR के तहत एन्यूमरेशन फॉर्म नहीं मिला है या जिन्होंने फॉर्म जमा नहीं किया है, उनके लिए विशेष कैंप लगाया जाएगा। जानिए फॉर्म कैसे मिलेगा, कहां जमा होगा और लोगों को किन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

SIR Form: अगर आप रांची के शहरी क्षेत्र के मतदाता हैं और अब तक SIR के तहत मिलने वाला एन्यूमरेशन (गणना) फॉर्म नहीं मिला है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन ने ऐसे मतदाताओं के लिए एक बार फिर विशेष शिविर लगाने का फैसला किया है। इस शिविर में मतदाता फॉर्म प्राप्त करने के साथ-साथ भरा हुआ फॉर्म भी जमा कर सकेंगे।
जानिए कैसे मिलेगा फॉर्म
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि जिन मतदाताओं का एन्यूमरेशन फॉर्म अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है या जिन्होंने अब तक उसे जमा नहीं किया है, उनके लिए 20 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रांची के सभी शहरी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाया जाएगा।
शनिवार को भी जिले के सभी शहरी मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शिविर लगाया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचे। कई लोगों ने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से एन्यूमरेशन फॉर्म लिया, जबकि कई मतदाताओं ने भरा हुआ फॉर्म भी जमा किया। जिन लोगों को फॉर्म भरने या जरूरी दस्तावेजों को लेकर कोई परेशानी थी, उन्हें बीएलओ ने मौके पर ही पूरी जानकारी दी।
लोगों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा
हालांकि, शिविर के दौरान कुछ मतदाताओं को 2003 के डेटा के मिलान में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। प्रशासन ने कहा कि ऐसे मामलों में संबंधित अभिलेखों की जांच के बाद आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि जिन मतदाताओं ने पहले ही अपना एन्यूमरेशन फॉर्म संबंधित बीएलओ के पास जमा कर दिया है या ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट कर दिया है, उन्हें दोबारा शिविर में आने की जरूरत नहीं है। यह सुविधा केवल उन लोगों के लिए है, जिनका फॉर्म अभी तक नहीं मिला है या जमा नहीं हो पाया है।
प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर अपने मतदान केंद्र पहुंचकर फॉर्म प्राप्त करें या भरा हुआ फॉर्म जमा करें, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके और भविष्य में मतदाता सूची से संबंधित किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ें

