Young Man Injured by Hornet Attack at Weekly Market Chaos Ensues साप्ताहिक बाजार में भौंरा के उड़ने से मची भगदड़, Simdega Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsYoung Man Injured by Hornet Attack at Weekly Market Chaos Ensues

साप्ताहिक बाजार में भौंरा के उड़ने से मची भगदड़

ठेठईटांगर के साप्ताहिक बाजार में एक युवक भौंरा के काटने से घायल हो गया। भौंरा के अचानक उड़ने से बाजार में भगदड़ मच गई। युवक अनिल डुंगडुंग को सैकड़ों डंक लगे, और मदद न मिलने पर वह बेहोश हो गया। अंततः...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाTue, 6 May 2025 11:37 PM
share Share
Follow Us on
साप्ताहिक बाजार में भौंरा के उड़ने से मची भगदड़

ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित साप्ताहिक बाज़ार में भौंरा के काटने से युवक घायल हो गया। घटना मंगलवार की है। दोपहर में अचानक भौंरा के उड़ने ने बाज़ार में भगदड़ मच गया। बाज़ार में आए लोग जान बचाने के लिए दुसरो के घरों में शरण लेकर जान बचाई। वही कुछ लोग कपड़ा से शरीर को ढक कर जान बचाई। इसी दरम्यान खरवागड़ा निवासी अनिल डुंगडुंग को भौंरा ने अपनी चपेट में ले लिया। सैकड़ों की संख्या में पूरे शरीर मे डंक मारा। अनिल कई घरों में दरवाजा पीटकर जान बचाने की गुहार करता रहा। लेकिन भौंरा से ढका शरीर देख किसी ने दरवाजा नही खोला।

इसी समय बाज़ार टोली निवासी मालती देवी ने आवाज सुनकर कंबल से ढककर अनिल को घर के अंदर ले गई। साथ मे कुछ भौंरा भी घर मे घुसा। लेकिन कुछ देर बाद माहौल शांत हुआ। भौंरा के काटने से युवक बेहोश हो गया। बाद में मालती ने बाज़ार में सैकड़ों खड़े टेम्पो से युवक को अस्पताल पहुचाने की गुहार लगाई। लेकिन किसी भी टेम्पो मालिक ने सहायता नही की। युवक लगभग दो घंटे तक अचेतावस्था में घर मे पड़ा रहा। किसी से सहायता नहीं मिलते देख मालती ने हिंदुस्तान प्रतिपनिधि को सूचना दी। सूचना मिलते ही तुरंत मालती के घर पहुंचे। जहां युवक की बूढ़ी माँ युवक के बगल में बैठ आंसू बहाती नजर आई। आननफानन में बाज़ार में खड़े मैजिक में लादकर अस्पताल पहुंचाया। वही सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रमेश कुमार झा अस्पताल पहुंच जानकारी ली। वही डॉ नितेश कुमार की देखरेख में युवक का सैकड़ो कांटा को निकाला गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।