विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

हिन्दुस्तान, सिमडेगा
Follow us on Google News
share

सिमडेगा कॉलेज की एनएसएस इकाई ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर पोस्टर और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें छात्रों ने भाग लिया। जागरुकता रैली का आयोजन भी किया गया। विजेताओं को प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस और एनसीसी प्रभारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सिमडेगा कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस इकाई द्वारा रविवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रो देवराज प्रसाद के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 30 मई 2026 को पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इन प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया था। तंबाकू नियंत्रण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने तथा लोगों को तंबाकू मुक्त स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए जागरुकता रैली भी निकाली गई। दोनों प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान दिया गया।

स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में रमा मुंडा ने प्रथम, रेखा प्रसाद ने द्वितीय तथा सपना लकड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में लवली कुमारी ने प्रथम, दीपा कुमारी ने द्वितीय तथा पवन मांझी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस प्रभारी प्रो. रीमा कुजूर, एनसीसी प्रभारी डॉ. जितेश पासवान, प्रो. सचिन साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरुकता गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।