योजना का लाभ उठाकर सशक्त बनें महिलाएं: विधायक
प्रखंड मुख्यालय में उज्जवला गैस योजना के तहत 60 लाभुको के बीच गैस चुल्हा और सिलेंडर का वितरण किया...
प्रखंड मुख्यालय में उज्जवला गैस योजना के तहत 60 लाभुको के बीच गैस चुल्हा और सिलेंडर का वितरण किया गया। मौके पर मुख्य रुप से उपसिथत विधायक विमला प्रधान ने लाभुक महिलाओ के बीच गैस चुल्हा और सिलेंडर का वितरण करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विधायक विमला प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार महिलाओ के उत्थान के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रही है। महिलाएं जागरुक होकर योजना का लाभ लें और देश एवं राज्य के विकास में भागीदार बनें। विधायक ने महिलाओं से स्वरोजगार से जुडकर भी आर्थिक स्थिति मजबूत करने की बात कहते हुए कौशल विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमो की भी जानकारी दी। मौके पर दिलीप प्रधान, सुदर्शन, कृष्णाराय कोटवार सहित कई भाजपाई मौजूद थे।