Women s Congress Celebrates Foundation Day with Health Awareness and Sanitary Pad Distribution महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर बांटा गया सेनेटरी पैड, Simdega Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsWomen s Congress Celebrates Foundation Day with Health Awareness and Sanitary Pad Distribution

महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर बांटा गया सेनेटरी पैड

महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर रुगड़ाबहार और गोरियाबहार गांवों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं और किशोरियों के बीच सेनेटरी पैड वितरित किए गए। जोसिमा खाखा ने महिलाओं के...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाTue, 16 Sep 2025 12:17 AM
share Share
Follow Us on
महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर बांटा गया सेनेटरी पैड

ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रखंड के रुगड़ाबहार और गोरियाबहार गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं और किशोरियों के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा मुख्य रूप से उपस्थित थी। मौके पर जोसिमा ने कहा कि महिला कांग्रेस का उद्देश्य केवल राजनीति तक सीमित नहीं है। हम महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और उत्थान के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। हर महिला को यह अधिकार है कि वह न केवल सुरक्षित महसूस करे, बल्कि समाज के हर क्षेत्र में अपनी भूमिका मज़बूती से निभाए।

जब महिलाएं सुरक्षित होंगी, शिक्षित होंगी और आत्मनिर्भर होंगी, तभी समाज और देश सही मायनों में मजबूत बनेगा। जोसिमा ने कहा कि महिलाओं की सेहत और स्वच्छता को लेकर समाज में अभी भी जागरूकता की कमी है। मासिक धर्म कोई शर्म की बात नहीं, बल्कि यह हर महिला के जीवन का सामान्य और प्राकृतिक हिस्सा है। मौके पर मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ज्योति लकड़ा, उर्मीला केरकेट्टा, प्रतिमा कुजूर, शोभेन तिग्गा, सूचिता तिर्की, ज्योति मिंज, संगीता एक्का, महिमा कुल्लू, तारामणि सोरेंग, अनिता तोपनो और प्रीति एक्का आदि उपस्थित थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।