गैस सिलेंडर भी उपलब्ध नहीं करा पा रही है भाजपा सरकार: जोसिमा
सिमडेगा में महिला जिला कांग्रेस कमिटी ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और किल्लत के खिलाफ प्रदर्शन किया। जोसिमा खाखा के नेतृत्व में महिलाएं पैदल मार्च करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने गैस सिलेंडरों की कमी और महंगाई पर चिंता व्यक्त की, और सरकार से तत्काल राहत की मांग की।

सिमडेगा, प्रतिनिधि। देश में रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और गैस सिलेंडर की किल्लत के विरोध में गुरुवार को महिला जिला कांग्रेस कमिटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। पैदल मार्च वीर बुधु भगत चौक से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए महावीर चौक तक गई। जहां महिलाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाथों में रसोई गैस सिलेंडर के फोटो वाले पोस्टर और बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए और महंगाई के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
मौके पर जोसिमा खाखा ने कहा कि आज भाजपा सरकार देश की जनता को रसोई गैस सिलेंडर तक उपलब्ध कराने में विफल हो चुकी है। आज गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत हो गई है। गैस एजेंसियां किल्लत का हवाला देकर लोगों को समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं करा पा रही हैं। इतना ही नहीं होटल और ढाबा संचालकों को भी सिलेंडर देना बंद कर दिया गया है। जिससे छोटे व्यवसायियों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। देश की हर रसोई से महंगाई की पीड़ा की आवाज़ सुनाई दे रही है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और कच्चे खाद्य तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। जिससे आम परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि जब रसोई पर संकट आता है तो उसका असर पूरे समाज पर पड़ता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो महिला कांग्रेस सड़क से संसद तक और भी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी। मौके पर प्रवक्ता रणधीर रंजन, सदर प्रखंड अध्यक्ष सिलबेस्तर बाघवार, अजीत लकड़ा, कौशल रोहिला, जिप सदस्य समरोम पौल तोपनो, एजाज अहमद, प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, नुवेला मिंज, अक्षण खान आदि उपस्थित थे।प्रर्दशन के माध्यम से रखी गई कई मांगेमौके पर प्रदर्शन के माध्यम से कई मांगे केन्द्र सरकार के समक्ष रखी गई। जोसिमा ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में तत्काल कमी की जाए और सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को राहत देने के लिए विशेष व्यवस्था की जाए। कच्चे खाद्य तेल और अन्य आवश्यक खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए ठोस नीति बनाया जाय। छोटे होटल, ढाबा और भोजनालय चलाने वाले लोगों के लिए विशेष राहत पैकेज दिया जाय।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


