23 व 24 मई को बूथों पर रहेंगे बीएलओ, छूटे मतदाताओं का होगा मैपिंग
सिमडेगा में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदान केंद्रों में मतदाताओं का मैपिंग कार्य किया जा रहा है। 23 मई को अनमैप्ड मतदाताओं की सूची जारी की जाएगी। जिन मतदाताओं का मैपिंग कार्य नहीं हुआ है, वे बूथ पर जाकर इसे पूरा कर सकते हैं।

सिमडेगा, प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं का मैपिंग कार्य कराया जा रहा है। जिला निर्वाचन शाखा के अनुसार 70-सिमडेगा एवं 71-कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान मतदाता सूची का वर्ष 2003 में प्रकाशित मतदाता सूची के साथ मिलान किया जा रहा है। प्रशासन ने बताया कि कई स्थानों पर जन सहभागिता कम होने के कारण मैपिंग कार्य पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में 23 मई को अनमैप्ड मतदाताओं की सूची संबंधित बीएलओ के नाम और संपर्क संख्या के साथ सभी बूथों पर प्रकाशित की जाएगी।
साथ ही 23 एवं 24 मई को सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर संबंधित मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। जिन मतदाताओं का मैपिंग कार्य अब तक नहीं हुआ है, वे बूथ पर पहुंचकर अपना कार्य पूरा करा सकते हैं।-
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


