Simdega News: एसआईआर कार्यों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
हिन्दुस्तान, सिमडेगा
Simdega News: सिमडेगा के उपायुक्त कंचन सिंह ने मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण के तहत दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न बूथों पर प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी कार्य नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत चल रहे दावा-आपत्ति एवं सुनवाई कार्यों का उपायुक्त कंचन सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सलडेगा क्षेत्र के राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय सलडेगा बूथ संख्या 155, 156 एवं 157 तथा कोलेबिरा प्रखंड के बूथ संख्या 16 से संबंधित सुनवाई प्रक्रिया की जानकारी ली। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से मामलों के निष्पादन की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्धारित प्रक्रिया के तहत निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सुनवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं के दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार सत्यापन कर समयबद्ध तरीके से निष्पादन किया जाए।
साथ ही आवश्यक दस्तावेजों की जांच में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया।


