बदलते मौसम के बीच बढ़ रहे है वायरल फीवर के मरीज

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

सिमडेगा में मौसम में बदलाव के कारण वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ गया है। अस्पतालों में कई मरीज वायरल फीवर से ग्रसित आ रहे हैं। बच्चों में बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायतें अधिक देखी जा रही हैं। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि वायरल फीवर के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

बदलते मौसम के बीच बढ़ रहे है वायरल फीवर के मरीज

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बदलते मौसम के बीच जिले में वायरल फीवर का भी प्रकोप बढ़ा है। अस्पतालों में वायरल फीवर से ग्रसित मरीज लगातार पहुंच रहे है। गर्मी के बीच अचानक बढ़ी ठंड से बच्चों के तबियत खराब होने की भी केस ज्यादा आ रहे है। अधिकतर मरीज सर्दी और जुकाम से ही ग्रसित पाए गए। बदलते मौसम में बच्चों के तबियत खराब होने के केस बढ़े है। शिशु रोग विशेषज्ञ डा भानू प्रताप साहू ने बताया कि बदलते मौसम के कारण बच्चों को बुखार, उल्टी, दस्त आदि की शिकायत हो रही है। उन्होने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन आठ से दस बच्चों के केस आ रहे है।

उन्होने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य बिगड़ने पर लापरवाही नहीं करनी है। बुखार आते ही चिकित्सक की सलाह पर दवा शुरु कर देना है। वायरल फीवर के लक्षण और पहचानचिकित्सकों ने बताया कि वायरल फीवर से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। और प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देता है। बताया गया कि शरीर में दाने का उभरना, बदन दर्द, सिर दर्द, उल्टी आदि होना वायरल फीवर के लक्षण है। वायरल फीवर के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लेने की अपील की गई।-

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।