Villagers Struggle with Repeated Transformer Failures in Joram चार्ज में लगाते हुए जल रहा है ट्रांस्‍फार्मर, बढ़ी परेशानी, Simdega Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsVillagers Struggle with Repeated Transformer Failures in Joram

चार्ज में लगाते हुए जल रहा है ट्रांस्‍फार्मर, बढ़ी परेशानी

जोराम के ग्रामीण पिछले 15 दिनों से बिजली संकट से जूझ रहे हैं। 28 मई को ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद, 10 जून को नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया, लेकिन वह भी चार्ज होने पर जल गया। ग्रामीणों ने जले ट्रांसफॉर्मर...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाSat, 14 June 2025 11:12 PM
share Share
Follow Us on
चार्ज में लगाते हुए जल रहा है ट्रांस्‍फार्मर, बढ़ी परेशानी

ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के जोराम के ग्रामीण ग्रामीण पिछले 15 दिनों से बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। जोराम में 28 मई को 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल गया था। जिससे जोराम, बरटोली में सैकड़ों घरों में अंधेरा छा गया। इसके बाद ग्रामीणों के प्रयास से विभाग द्वारा 10 जून को नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। जो चार्ज होने के दौरान ही जल गया। ग्रामीणों ने फिर अपने वाहनों से जले ट्रांसफॉर्मर को 12 जून को टीआरडब्लू पहुंचाया। इसके बाद दूसरा 100 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लाकर लगाया गया। जो एक बार पुन: खराब हो गई। 4 दिनों में 2 नया ट्रांसफॉर्मर के जलने ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है।

-

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।