Simdega News: बीरता जलडेगा टोंगरी टोली में श्रमदान कर ग्रामीणों ने बनाई सड़क
Simdega News: बीरता जलडेगा की टोंगरी टोली के ग्रामीणों ने सड़क की खराब स्थिति से परेशान होकर श्रमदान किया। उन्होंने मिलकर सड़क को मरम्मत कर आवागमन को सुगम बनाया। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से कई बार सड़क निर्माण की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं हुई है।

Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बीरता जलडेगा टोंगरी टोली में सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने श्रमदान कर आवागमन को सुचारू बनाने के लिए सड़क की मरम्मत की। ग्रामीणों ने मिलकर सड़क पर श्रमदान किया और आने-जाने लायक बनाया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक सड़क को पक्का करने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर छोटे-छोटे पुल-पुलिया का भी निर्माण नहीं कराया गया है।
ग्रामीणों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों से सड़क की समस्या को प्राथमिकता देते हुए पक्की सड़क एवं आवश्यक पुल-पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है। श्रमदान में मनोज, शांतिएल, बोआस, नवीन, अमिएल, प्रवीण,सुभाष सुरिन, असम, अंकित सुरिन सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

