बदहाल मोबाईल नेटवर्क से बढ़ी परेशानी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, सिमडेगासिमडेगा के पाकरटांड़ प्रखंड के क्रुसकेला के ग्रामीण खराब मोबाईल नेटवर्क से परेशान हैं। लोग फोन में बात करने के लिए पेड़ों और पहाड़ों पर चढ़ते हैं। इंटरनेट की तो कोई उम्मीद नहीं है। ग्रामीण प्रशासन से नेटवर्क सुधार की मांग कर रहे हैं।

सिमडेगा, प्रतिनिधि।पाकरटांड़ प्रखंड के क्रुसकेला के ग्रामीण इन दिनों बदहाल मोबाईल नेटवर्क से परेशान है। ग्रामीणों ने बताया कि मोबाईल नेटवर्क नहीं रहने से फोन में बात तक करने में काफी परेशानी होती है। लोग पेड़ों में अथवा पहाड़ की चोटी में चढ़कर नेटवर्क खोजते हैं, तब जाकर अपने परिजनों से फोन में थोड़ी देर बात कर पाते हैं। वहीं इंटरनेट तो एकदम नहीं चलता। ग्रामीणों ने प्रशासन से मोबाईल नेटवर्क कंपनी से सुधार की मांग की है।-
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


