ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगाहाथियों के आतंक से परेशान हैं ग्रामीण

हाथियों के आतंक से परेशान हैं ग्रामीण

जंगली हाथियों का झुंड प्रखंड के बाघचट्टा, रायबेड़ा, लट्ठाखमहन, भंडारटोली पहुचने पर ग्रामीणों में भय का माहौल है। हाथियों की संख्या लगभग 13-15 बताई जा रही है। हाथियों के झुंड ने शुक्रवार की अहले सुबह...

हाथियों के आतंक से परेशान हैं ग्रामीण
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाFri, 24 Nov 2017 11:06 PM
ऐप पर पढ़ें

जंगली हाथियों का झुंड प्रखंड के बाघचट्टा, रायबेड़ा, लट्ठाखमहन, भंडारटोली पहुचने पर ग्रामीणों में भय का माहौल है। हाथियों की संख्या लगभग 13-15 बताई जा रही है। हाथियों के झुंड ने शुक्रवार की अहले सुबह रायबेड़ा के लोरेन केरकेट्टा के एक बैल और एक गाय को पटक कर मार दिया। वहीं इलिया केरकेट्टा, हरुल केरेकट्टा, हेबारलेन डुंगडुंग, बाघचट्टा भंडारटोली में सघन, सालिन, ख्रिस्तोफर, सुरसेन, निमन टेटे, शोधन प्रधान की फसल को बर्बाद कर दिया। ग्रामीण ठंड में रतजगा कर रहे हैं। इधर हाथियों की सूचना मिलते ही रेंगारीह थाना प्रभारी रविन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया सह झापा जिलाध्यख मतियस बागे, बाघचट्टा मुखिया एलिजाबेथ बागे, उपमुखिया आनंद मसीह केरकेट्टा आदि ने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर विभाग से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें