Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsVillage Meeting in Simdega Focuses on Strengthening Community and Environmental Protection

ग्रामसभा की बैठक में पौधरोपण करने का निर्णय
संक्षेप:
सिमडेगा के गरजा पंचायत के ग्राम जमादोहर में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के सिमडेगा प्रखंड प्रभारी अमृत डांग भी शामिल हुए। बैठक में ग्रामसभा समिति को सशक्त बनाने और उजड़ते...
Sep 08, 2025 07:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। प्रखंड के गरजा पंचायत के ग्राम जमादोहर ग्रामसभा में सिलास डुंगडुंग के अध्यक्षता में ग्रामसभा की बैठक हुई। बैठक में विशेष रूप से झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन जनसंगठन के सिमडेगा प्रखंड प्रभारी अमृत डांग आमंत्रित थे। बैठक में ग्रामसभा समिति को सशक्त बनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही उजड़ते जंगलों को और बिगड़ते पर्यावरण को रोकने के लिए ग्रामसभा के द्वारा वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया गया। बैठक में सैहुन केरकेट्टा, अब्राहम टेटे, प्यारा टेटे, रेणुका एक्का, अपलूस एक्का आदि मौजूद थे। -


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


