ओलिभर लकड़ा ने निकाला विजय जुलूस

Feb 28, 2026 11:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

सिमडेगा में नव निर्वाचित नप अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा का शनिवार को विजय जुलूस निकला। जुलूस का आरंभ पारंपरिक पैंकी नृत्य से हुआ। समर्थकों ने फूल बरसाए, आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। ओलिवर लकड़ा ने इसे जनता का आशीर्वाद मानते हुए अनुशासन बनाए रखने की अपील की। जुलूस उत्साह से एनएच 143 पर आगे बढ़ा।

ओलिभर लकड़ा ने निकाला विजय जुलूस

सिमडेगा, प्रतिनिधि। नव निर्वाचित नप अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा का शनिवार को विजय जुलूस निकला। विजय जुलूस की शुरुआत पारंपरिक पैंकी नृत्य की अगुवाई से हुई। जिसने पूरे माहौल को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कलाकारों के कदम ताल मिलाते ही जुलूस देखते ही देखते एक बड़ी सांस्कृतिक शोभायात्रा जैसा रूप ले लिया। जुलूस में शामिल समर्थकों ने ओलिवर लकड़ा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इधर जुलूस में शामिल लोग फूल बरसाकर, आतिशबाजी कर और मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। ओलिवर लकड़ा ने कहा कि यह विजय जनता का आशीर्वाद है और वह सभी नागरिकों के भरोसे पर खरा उतरने के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने समर्थकों से अनुशासन और संयम बनाए रखने की अपील भी की। विजय जुलूस शहर के एनएच 143 से होते हुए उत्साह और उल्लास के साथ आगे बढ़ता रहा। मौके पर पतरस एक्का, शिशिर मिंज, कुलदीप किंडो, राजन गुलशन लकड़ा, आकाश सिंह, नवीन बिरेन तिर्की, राजेश केसरी, धनंजय केसरी, शिशिर टोप्पो, विजय साहू, शशि शाह, कुणाल सिंह, शिवा सिंह, सिल्बिना लकड़ा, मो साबिर आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।